{"_id":"622a00c4daaa5b6b0e411bd3","slug":"bachchan-paandey-akshay-kumar-broke-his-silence-over-the-rift-with-arshad-warsi-said-people-write-baseless-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bachchan Paandey: अरशद वारसी संग अनबन पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोग बेबुनियाद बातें लिखते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bachchan Paandey: अरशद वारसी संग अनबन पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोग बेबुनियाद बातें लिखते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 10 Mar 2022 07:50 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेता अरशद वारसी भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेता अरशद वारसी भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब अभिनेता ने एक्टर अरशद वारसी के साथ अपनी अनबन की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान दोनों अभिनेताओं ने एक-दूसरे की प्रशंसा की। साथ ही अक्षय ने दोनों के बीच दरार की खबरों को भी खारिज कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान जैसे ही अक्षय ने अरशद के साथ अपनी अनबन की अफवाह के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मेरी जॉली एलएलबी आने वाली थी," इसी बीच अरशद ने बीच में अक्षय को रोकते हुए मजाक में कहा, ", मेरी जॉली एलएलबी।" इस पर अक्षय ने "माई जॉली एलएलबी" दोहराया जिसके बाद अरशद ने अपनी कुर्सी से उठकर अभिनेता को गले लगा लिया।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अक्षय ने फिर कहा, "जब मेरी जॉली एलएलबी रिलीज होने वाली थी, तो लोगो ने अफवाह फैला दी थी कि हम दोनो के बीच झगड़ा हो गया है। लोगों ने सोचा होगा कि मैं जॉली एलएलबी 2 कर रहा हूं तो जरूर हमारा झगड़ा लगा दो। लेकिन ये बात बिल्कुल भी सच नहीं है। जब मैं फिल्म करने जा रहा था तब भी मैंने उनसे बात की थी।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
लोग बिना कुछ जाने बेबुनियाद बातें लिखते हैं। अक्षय ने कहा कि उनके बारे में अन्य सहयोगियों के संबंध में भी ऐसी खबरें लिखी गई हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि, " पिछली बार भी एक किसी ने लिखा था कि मेरा और रोहित शेट्टी का झगड़ा हो गया है। लेकिन इसका भी कोई आधार नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरशद वारसी- जॉली एलएलबी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान अक्षय ने अरशद की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक हंसमुख व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि अरशद एक ऐसा व्यक्ति है जो हमेशा हंसता रहता है और खाना पसंद करता है। वहीं, अरशद ने कहा कि उन्हें अक्षय के साथ काम करने का अनुभव पसंद आया। अरशद ने कहा, "जब आप उन्हें जानते हैं, तो आपको पता चलता है कि उनमें कई खूबियां हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
बच्चन पांडे सॉन्ग मेरी जान मेरी जान
- फोटो : यूट्यूब
गौरतबल है कि 2013 में आई फिल्म जॉली एलएलबी में अरशद वारसी ने अभिनय किया था। हालांकि, 2017 में आए फिल्म के अगले भाग जॉली एलएलबी 2 में अक्षय को कास्ट करने के बाद दोनों के बीच झगड़े की खबरें सामने आई थीं। फिल्म बच्चन पांडे की बाते करें तो इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, अभिमन्यु सिंह, संजय मिश्रा और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।