फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Politics-Bollywood: राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं ये अभिनेता, बॉलीवुड में जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Thu, 10 Mar 2022 07:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 10 Mar 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
actors who belonged to a political family could not achieve a special place in Bollywood
राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

राजनीति और फिल्मी दुनिया दो अलग-अलग छोर हैं, लेकिन फिर भी दोनों में बहुत गहरा नाता है। बॉलीवुड के बहुत से अभिनेता और अभिनेत्री जितने ही बॉलीवुड में सफल हैं, राजनीति में भी उन्होंने उतना ही नाम कमाया है। शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर, स्मृति ईरानी या फिर जया बच्चन ये वह नाम हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की बदौलत तो झंडे गाड़े ही हैं, इन लोगों ने राजनीति में भी उतना ही दमखम दिखाया है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में ऐसे सितारे भी हैं जिनका राजनीतिक घराने से कुछ न कुछ ताल्लुक है। वह फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमा चुके हैं, लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। आइये जानते हैं वह कौन सितारे हैं।





 
actors who belonged to a political family could not achieve a special place in Bollywood
चिराग पासवान - फोटो : सोशल मीडिया

चिराग पासवान

चिराग पासवान जाने-माने राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। चिराग के पिता दिवंगत रामविलास पासवान बिहार राजनीति के कद्दावर नेता रहे हैं। चिराग ने 2011 में 'मिले न मिले हम' में कंगना रणौत के साथ काम किया था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। जिसके बाद चिराग ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और राजनीति में करियर बना रहे हैं। पिता के बाद चिराग बिहार राजनीति में सक्रिय हैं।

actors who belonged to a political family could not achieve a special place in Bollywood
नेहा शर्मा - फोटो : Instagram

नेहा शर्मा 

नेहा शर्मा की खूबसूरती के वैसे तो लाखों दीवाने हैं, लेकिन वह बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में साउथ इंडियन फिल्म चिरुथा से की थी। जिसके बाद वह साल 2010 में बॉलीवुड फिल्म क्रूक में इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। नेहा के पिता अजीत शर्मा बिहार के भागलपुर से कांग्रेस के विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
actors who belonged to a political family could not achieve a special place in Bollywood
लव सिन्हा  - फोटो : सोशल मीडिया

लव सिन्हा

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने पिता की देखा देखी बॉलीवुड में हाथ आजमाया था। लव सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सदियां से की थी, जोकि दर्शकों को अपनी ओर रिझाने में कुछ खास कामयाब नहीं हो सकी। बॉलीवुड में असफल होने के बाद लव ने राजनीति में रुख किया है।

विज्ञापन
actors who belonged to a political family could not achieve a special place in Bollywood
आयुष शर्मा - फोटो : Social Media

आयुष शर्मा

सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा ने बॉलीवुड में फिल्म लवयात्री ये डेब्यू किया था। सलमान की तरह बड़े स्टार का ख्वाब देखने वाले आयुष की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। अभी तक ऑयुष बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर सके हैं। इनके पिता अनिल शर्मा भाजपा विधायक हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed