मनोरंजन जगत के कई कलाकार हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। अब इस लिस्ट में टीवी जगत की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का नाम भी जुड़ गया है। इस समय एक्ट्रेस अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। करिश्मा की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। करिश्मा ने हल्दी फंक्शन में अपना लुक काफी सिंपल रखा है लेकिन वह सिंपल लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। करिश्मा तन्ना ने अपने हल्दी फंक्शन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर का सूट पहना है इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लावर ज्वैलरी पहनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए करिश्मा की हल्दी सेरेमनी में केवल करीबी दोस्त और सिर्फ परिवार वाले ही मौजूद रहे। करिश्मा तन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से भी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में अपने होने वाले पति वरुण बंगेरा संग हल्दी की रस्म निभाती नजर आ रही हैं।
Filmy Wrap: करिश्मा तन्ना की हल्दी सेरेमनी और सुनील ग्रोवर को मिली अस्पताल से छुट्टी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
44 वर्षीय कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Comedian Sunil Grover) की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। वे अब खतरे से बाहर हैं। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सुनील को आज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से छुट्टी मिल गई है। सुनील को पिछले हफ्ते ही सीने में दर्द होने की वजह से अस्पताल में एडमिट किया गया था। और 27 जनवरी के दिन उनकी 4 बाईपास सर्जरी हुई है। वह अच्छी तरह से ठीक हो गए हैं और अपने दैनिक काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सुनील के दिल में ब्लॉकेज पाए गए थे। अगर समय पर सर्जरी नहीं होती तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा था। ऐसे में कॉमेडियन ने जल्द से जल्द सर्जरी कराने का फैसला लिया। सुनील ने पहले अपनी सीरिज की सूटिंग निपटाई उसके बाद बिना किसी शोर-शराबे के ट्रीटमेंट के लिए निकल गए।
Sunil Grover Health Update: सुनील ग्रोवर को मिली अस्पताल से छुट्टी, सीने में दर्द के बाद कराई 4 बाईपास सर्जरी
ऋचा चड्ढा से शादी की अफवाहों पर अली फजल ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने हाल ही में एक रिपोर्ट को रिट्वीट कर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी और ऋचा की तुलना 'बंटी-बबली' से की और मजाक में कहा कि वे 'शादी पुलिस' से भाग रहे हैं। अली ने ट्विटर पर लिखा, “अरे भाईलोग, एक असेंबल इस सारी अटकलें का बनेगा। दो साल से बंटी-बबली के पीछे लगी शादी पुलिस। खुन्नस में कराडाली आधे बॉलीवुड की शादी। लेकिन जे दोनो पकड़ में नहीं आए। लेकिन क्यों? यह आपका प्यार है। लेकिन हमें हमारा काम करने दीजिए।"
Richa Chadha-Ali Fazal Marriage: ऋचा चड्ढा से शादी की अफवाहों पर पहली बार बोले अली फजल, कहा- "खुन्नस में आधे बॉलीवुड..."
दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) ने अभिनेत्री जूही चावला और दो अन्य के खिलाफ दायर याचिका वापस ले ली है। डीएसएलएसए ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को इसकी सूचित देते हुए कहा है कि चूंकि जूही स्वेच्छा से समिति के लिए प्रचार करने के लिए सहमत हुई हैं, ऐसे में वे इस याचिका को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। बता दें, दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस एसोसिएशन ने कोर्ट में जूही के खिलाफ याचिका लगाई थी कि 7 महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी जुर्माने की रकम जमा नहीं की है, जिसे उन्हें 7 दिन के अंदर भरना था। बता दें, 5जी मामले में जूही के अलावा दो और लोगों पर 20 लाख रुपये के जुर्माने को घटाकर 2 लाख किया गया था। कोर्ट ने जुर्माना घटाने को लेकर यह शर्त रखी थी कि सेलेब्रिटी होने के नाते वे समाज की भलाई के लिए कुछ काम करेंगी तब उनका जुर्माना माफ किया जाएगा।
5G Roll Out Case: दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने वापस ली जूही चावला के खिलाफ याचिका
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म का नया पोस्टर 'भंसाली प्रोडक्शन्स' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया है। इस पोस्टर को रिलीज करते हुए उन्होंने लिखा, "आ रहे हैं कल, ट्रेलर के साथ। गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी से सिनेमाघरों में।" इस पोस्टर में अजय देवगन कोट पैंट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने सिर पर टोपी के साथ काला चश्मा भी लगा रखा है। वह 'सलाम' करते नजर आ रहै हैं। इस फोटो में अजय का विंटेज लुक साफ दिखाई दे रहा है। बता दें कि ये फिल्म इसी महीने 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
Ajay Devgn First look: सामने आया 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अजय देवगन का पहला लुक, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर