स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों की वजह से भी चर्चाओं में रहती हैं। स्वरा देशभर में चल रहे हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं, जिस वजह से वह फैंस के बीच हमेशा छाई रहती हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के समय मोदी सरकार को घेरा था। इस दौरान राहुल गांधी ने कई मुद्दे उठाए थे, जिसमें बेरोजगारी, चीन और पेगासस जैसे मामले शामिल हैं। राहुल गांधी का ये भाषण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राहुल गांधी के इस भाषण पर बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसमें अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम भी नाम जुड़ गया है। स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के भाषण को ‘सॉलिड’ बताया है।
Swara Bhaskar: संसद में राहुल गांधी के भाषण को सुनकर खुश हुईं स्वरा भास्कर, ट्वीट कर बोलीं- सॉलिड स्पीच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 03 Feb 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन