{"_id":"61fbb0eaec6ee55ed175232b","slug":"ali-fazal-reacted-to-speculation-about-his-wedding-date-with-richa-chadha-in-a-rather-funny-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Richa Chadha-Ali Fazal Marriage: ऋचा चड्ढा से शादी की अफवाहों पर पहली बार बोले अली फजल, कहा- \"खुन्नस में आधे बॉलीवुड...\"","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Richa Chadha-Ali Fazal Marriage: ऋचा चड्ढा से शादी की अफवाहों पर पहली बार बोले अली फजल, कहा- "खुन्नस में आधे बॉलीवुड..."
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 03 Feb 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋचा चड्ढा से शादी की अफवाहों पर अली फजल ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने हाल ही में एक रिपोर्ट को रिट्वीट कर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी और ऋचा की तुलना 'बंटी-बबली' से की और मजाक में कहा कि वे 'शादी पुलिस' से भाग रहे हैं।
2 of 5
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
अली ने ट्विटर पर लिखा, “अरे भाईलोग, एक असेंबल इस सारी अटकलें का बनेगा। दो साल से बंटी-बबली के पीछे लगी शादी पुलिस। खुन्नस में कराडाली आधे बॉलीवुड की शादी। लेकिन जे दोनो पकड़ में नहीं आए। लेकिन क्यों? यह आपका प्यार है। लेकिन हमें हमारा काम करने दीजिए।"
3 of 5
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिलहाल अली और ऋचा लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। वे अप्रैल 2020 में शादी करने की योजना बना रहे थे लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण उनकी योजना अनिश्चित काल के लिए रुकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर में एक साक्षात्कार के दौरान अली ने कहा था कि मैंने और ऋचा ने अभी तक शादी की तारीख तय नहीं की है। “हम शादी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। लेकिन पहले लॉकडाउन और फिर दूसरी लहर की वजह से देरी हो गई। इसके अलावा, जब चीजें ठीक होंगी, तो हम दोनों को लंबित शूटिंग पूरी करनी है, इसलिए समय नहीं मिल पा रहा है। मार्च 2022 में शादी होगी या नहीं ये मैं नहीं कह सकता। हम अभी तारीख के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं।”
विज्ञापन
5 of 5
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
अली और ऋचा फिल्म फुकरे के तीसरे भाग के लिए फिर से एक साथ आएंगे। दोनों ने अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर, 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' की घोषणा अपने बैनर पुशिंग बटन स्टूडियो के तहत की है। डेब्यूटेंट फिल्म निर्माता शुचि तलाती इस फिल्म का निर्देशन करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।