फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunil Grover Health Update: सुनील ग्रोवर को मिली अस्पताल से छुट्टी, सीने में दर्द के बाद कराई 4 बाईपास सर्जरी

Thu, 03 Feb 2022 04:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 03 Feb 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
Sunil Grover will be discharged from Mumbai Asian Heart Institute today
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

Sunil Grover Heart Surgery: 44 वर्षीय कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Comedian Sunil Grover) की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। वे अब खतरे से बाहर हैं। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सुनील को आज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से छुट्टी मिल गई है। सुनील को पिछले हफ्ते ही सीने में दर्द होने की वजह से अस्पताल में एडमिट किया गया था। और 27 जनवरी के दिन उनकी 4 बाईपास सर्जरी हुई है। वह अच्छी तरह से ठीक हो गए हैं और अपने दैनिक काम कर रहे हैं।



Sunil Grover will be discharged from Mumbai Asian Heart Institute today
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram

सूत्रों की मानें तो सुनील के दिल में ब्लॉकेज पाए गए थे। अगर समय पर सर्जरी नहीं होती तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा था। ऐसे में कॉमेडियन ने जल्द से जल्द सर्जरी कराने का फैसला लिया। सुनील ने पहले अपनी सीरिज की सूटिंग निपटाई उसके बाद बिना किसी शोर-शराबे के ट्रीटमेंट के लिए निकल गए।

 
Sunil Grover will be discharged from Mumbai Asian Heart Institute today
सुनील ग्रोवर - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सुनील
सुनील ने अभी कुछ ही दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'इनफ्लूएंसर्स' के ऊपर एक मजेदार पोस्ट साझा किया था। कॉमेडियन अक्सर अपने मजाकिया पोस्ट से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। वह शिमला की बर्फीली पहाड़ियों में एक वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रहे थे, इसकी भी कुछ तस्वीरें अभिनेता ने साझा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Grover will be discharged from Mumbai Asian Heart Institute today
सनफ्लॉवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुनील ग्रोवर अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे।  तांडव में सुनील का एक अलग पहलू देखने को मिला। उनकी काफी तारीफ भी हुई। इसके अलावा सुनील ग्रोवर को सनफ्लॉवर नाम की वेब सीरीज में धांसू एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed