{"_id":"61fbafb26d96e051e6218704","slug":"malavika-mohanan-reacts-to-her-vulgar-fake-pic-circulating-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malavika Mohanan: वल्गर फोटो वायरल किए जाने पर भड़कीं मालविका मोहनन, असली तस्वीर साझा कर लगाई क्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malavika Mohanan: वल्गर फोटो वायरल किए जाने पर भड़कीं मालविका मोहनन, असली तस्वीर साझा कर लगाई क्लास
साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन अपने शानदार अभिनय के साथ ही अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। मालविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ ही मॉर्डन लुक में भी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनका हर लुक पसंद आता है और वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार किसी ने उनकी ओरिजनल फोटो के साथ छेड़छाड़ करके फोटोशॉप की हुई वल्गर फोटो शेयर कर दी है। अब इसको लेकर मालविका मोहनन ने ऐसी फोटो यूज और शेयर करने वालों को जमकर फटकार लगाई है।
2 of 4
मालविका मोहनन
- फोटो : insta
एक्ट्रेस मालविका ने उनकी वल्गर फोटो शेयर करने वाले और उसे यूज करने वाले मीडिया हाउस को भी फटकार लगाई है। इसी के साथ अपने फैंस से गुजारिश भी की है कि अगर वह कहीं भी ऐसी फोटो देखते हैं तो इस बारे में तुरंत उन्हें बताएं। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अपनी ओरिजनल तस्वीर शेयर की और लिखा, ''यह कुछ महीने पहले की मेरी एक फोटो है, जिसे किसी ने फोटोशॉप करके नकली अश्लील बना दिया है। बहुत सारे लोग इसे प्रसारित कर रहे हैं, जिनमें मीडिया घराने भी शामिल हैं, जो सिर्फ सस्ती पत्रकारिता है। यदि आप नकली देखते हैं तो कृपया मदद करें और रिपोर्ट करें।
3 of 4
मालविका मोहनन
- फोटो : insta
एक्ट्रेस मालविका मोहनन मशहूर कोरियोग्राफर केयू मोहनन की बेटी हैं, लेकिन स्टार किड होने के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में अपने काबिलियत के बल पर एक अलग पहचान बनाई है। मालविका ने साल 2013 में मॉलीवुड फिल्म 'पत्तम पोले' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था हालांकि उनके ये फिल्म सफल नहीं रही लेकिन साल 2017 में माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से उन्होंने लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मालविका मोहनन
- फोटो : instagram/malavikamohanan_
अगर बात वर्क फ्रंट की करें तो मालविका मोहनन धनुष की फिल्म 'मारन' में नजर आने वाली हैं। फिल्म मारन में मालविका मोहनन के अलावा मास्टर महेंद्रन, समुथिराकानी, स्मृति वेंकट और कृष्ण कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।