फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: कियारा आडवाणी करेंगी बड़ा एलान और 'टाइगर 3' पर आया अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 27 Nov 2022 07:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 27 Nov 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
Filmy wrap Kiara Advani Siddharth Malhotra marriage news viral nora fatehi cries read entertainment news
कियारा आडवाणी, टाइगर 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोरंजन की दुनिया में रोजाना कुछ नया होता है। फैंस भी चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy wrap Kiara Advani Siddharth Malhotra marriage news viral nora fatehi cries read entertainment news
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। कियारा का नाम बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोड़ा जाता है। दावा है कि दोनों जल्द ही शादी का भी सोच रहे हैं। इसी बीच, कियारा आडवाणी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जल्द ही एक बड़ी अनाउंसमेंट करने की बात कही है। वहीं, कियारा के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से उनकी और सिद्धार्थ की शादी की बात शुरू हो गई है।

Kiara-Sidharth: 2 दिसंबर को सिद्धार्थ संग शादी का एलान करेंगी कियारा? अभिनेत्री के पोस्ट ने फैंस को किया खुश

Filmy wrap Kiara Advani Siddharth Malhotra marriage news viral nora fatehi cries read entertainment news
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। एक के बाद एक कई शानदार प्रोजेक्ट्स उनकी झोली में हैं। हाल ही में, खबर आई थी कि कार्तिक 'हेरा फेरी-3' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टि एक्टर परेश रावल ने की। इसके बाद कार्तिक के फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं, अक्षय कुमार के फैंस को निराशा हुई। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कार्तिक को लेकर कई तरह की फनी रील्स और मीम्स भी वायरल होने लगे। इन पर अब कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है।

खुद को 'रिप्लेसमेंट स्टार' कहे जाने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब मुझे कोई डर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy wrap Kiara Advani Siddharth Malhotra marriage news viral nora fatehi cries read entertainment news
ईवा ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

ईवा ग्रोवर टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। पिछले कुछ समय से उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में धमाकेदार वापसी की है। ईवा इन दिनों दंगल टीवी के नए शो 'जनम जनम का साथ' में अपने अभिनय का जलवा दिखाती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में ईवा ने एक इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। 

तलाक के बाद मुश्किल भरी रही इस एक्ट्रेस की जिंदगी, सिंगल मदर होने पर दर्द बयां करते हुए कही

विज्ञापन
Filmy wrap Kiara Advani Siddharth Malhotra marriage news viral nora fatehi cries read entertainment news
सलमान खान, रेवती - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 लेकर बिजी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी बिजी हैं। कहा जा रहा है कि सलमान और रेवती फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों फिल्म लव में दिखाई दिए थे। हालांकि, इसके बाद दोनों की जोड़ी दोबारा देखने को नहीं मिली, लेकिन सलमान खान नें हाल ही में अनाउंसमेंट किया है कि रेवती सलमान के साथ उनकी आगामी फिल्म में काम करेंगी। 


30 साल बाद फिर साथ आएंगे सलमान और रेवती, इस फिल्म में नजर आएगी जोड़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed