Filmy Wrap: लियो से संजय का दमदार लुक आया सामने और चोरी के बाद भी शोभना ने मेड को किया माफ, पढ़ें फिल्मी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शोभना ने अपनी नौकरानी के खिलाफ टेनामपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री के घर से 41 हजार रुपये चोरी हो गए हैं और इसका आरोप उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका पर लगाया गया है। शोभना श्रीमन श्रीनिवास रोड पर एक फ्लैट में अपनी मां के साथ रहती थीं। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें जांच के दौरान नौकरानी दोषी पाई गई।
Shobana: शोभना ने दिखाया इंसानियत का नया रूप, 41 हजार रुपये की चोरी के बाद भी मेड को माफ कर वापस ली शिकायत
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि पिछले दो साल से आयुष्मान की फिल्म लगातार फ्लॉप लिस्ट में जा रही है। एक अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का प्रोमो रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Dream Girl 2: 'हाय! चंकी पांडे आखिर आप भी बन ही गए पूजा के फंकी आशिक', ड्रीम गर्ल 2 का मजेदार प्रोमो हुआ जारी
साउथ के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज ने शनिवार को बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के 64वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म 'लियो' से अभिनेता की पहली झलक साझा की है। इस फिल्म से संजू बाबा तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि एक साल पहले यानी 2022 में अभिनेता ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' से कन्नड़ सिनेमा में कदम रखा था।
Leo: लोकेश कनगराज ने संजय दत्त के जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, 'लियो' से अभिनेता का दमदार लुक आया सामने
थलाइवा रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। एक्शन थ्रिलर फिल्म 10 अगस्त को स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म रिलीज से पहले निर्माता आज ऑडियो जारी कर रहे हैं। इस इवेंट के लिए सुपरस्टार रजनीकांत ने धमाकेदार एंट्री की। कार्यक्रम में मौजूद हजारों प्रशंसकों ने चिल्लाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुपरस्टार ने कई विषयों पर बात की। वहीं उन्होंने अपनी शराब की लत के बारे में भी बात की।
Rajinikanth: रजनीकांत ने शराब पीने को माना जीवन की सबसे बड़ी गलती, बोले- लत नहीं लगती तो मैं भी करता समाज सेवा