फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: महेश बाबू के पिता का निधन और श्रद्धा मर्डर केस पर भड़कीं स्वरा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 15 Nov 2022 07:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 15 Nov 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap mahesh babu father ghattamaneni krishna death adipurush saif look change read entertainment news
महेश बाबू के पिता, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 

Filmy Wrap mahesh babu father ghattamaneni krishna death adipurush saif look change read entertainment news
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के निर्भाया कांड के बाद अब श्रद्धा मर्डर केस ने सबको हिलाकर रख दिया। बता दें कि आफताब ने नशे की हालत में अपने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं अपने द्वारा किए गए अपराध को छुपाने के लिए आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए। जब से इस हत्याकांड की खबर सामने आई है तभी से हर कोई आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का रिएक्शन सामने आया है।

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस की खबर सुन आग बबूला हुईं स्वरा, आफताब को राक्षस बता कही दी यह बात

 

Filmy Wrap mahesh babu father ghattamaneni krishna death adipurush saif look change read entertainment news
महेश बाबू, कृष्ण घट्टामनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का आज सुबह निधन हो गया है। 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। कृष्ण घट्टामनेनी एक जाने-माने तेलुगू सुपरस्टार थे। बता दें कि कुछ ही महीनों पहले महेश बाबू की माता का भी निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिन पहले उनके पिता को हार्ट अटैक हुआ था। जिसके बाद आनन-फानन में उनको हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हैदराबाद के अस्पताल कॉन्टिनेंटल के डॉक्टरों का बयान सामने आया है, उन्होंने बताया है कि कृष्णा घट्टामनेनी को कल दिल का दौरा पड़ा था।

Mahesh Babu: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन, मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने जताया शोक
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap mahesh babu father ghattamaneni krishna death adipurush saif look change read entertainment news
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज सिनेमा जगत के शानदार अभिनेता हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से हर तरह के किरदार में फिट बैठ जाते हैं। लेकिन वह सिनेमा की दुनिया में उन कुछ कलाकारों में से एक भी हैं, जो राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। वह देशभर में चल रहे हर मुद्दे पर अपनी राय रखने में कभी नहीं हिचकिचाते। हालांकि, अब अभिनता का मानना है कि उनके राजनीतिक विचारों के कारण ही सिनेमा के कुछ लोग उनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं। अभिनेता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में उनके संबंधों पर खुलकर बात की है।

Prakash Raj: प्रकाश राज के साथ काम नहीं करना चाहते इंडस्ट्री के लोग, अभिनेता ने खुद बताई बड़ी वजह

 

विज्ञापन
Filmy Wrap mahesh babu father ghattamaneni krishna death adipurush saif look change read entertainment news
आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की बिग बजट फिल्म 'आदिपुरुष' की लगातार चर्चा हो रही है लेकिन लोग फिल्म की तारीफ करने से ज्यादा बुराई कर रहे हैं। 2 अक्तूबर को इस फिल्म का टीजर भव्य तरीके से अयोध्या में रिलीज किया गया था लेकिन इस टीजर में कलाकारों के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। साथ ही फिल्म के वीएफएक्स से भी फैंस खुश नहीं हुए, जिसके बाद से ही फिल्म में बदलाव की खबर सामने आ रही है। वहीं, अब 'आदिपुरुष' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि अब रावण के लुक में भी बदलाव किया जाएगा।

Adipurush: विवाद के बाद 'आदिपुरुष' में सैफ की दाढ़ी पर चलेगी कैंची, मेकर्स ने तैयार किया रावण का नया स्केच

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed