फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: ओटीटी पर हिंदी में आई 'पुष्पा' और मुंबई सिविल कोर्ट ने खारिज की सलमान की याचिका, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 14 Jan 2022 08:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 14 Jan 2022 08:18 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने एक पड़ोसी केतन कक्कड़ पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जो सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस के पास एक जमीन का मालिक है। अभिनेता ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Filmy Wrap: Pushpa released in Hindi on OTT and Mumbai Civil Court dismissed Salman khan plea read 10 news from the entertainment world
सलमान खान, पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने एक पड़ोसी केतन कक्कड़ पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जो सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस के पास एक जमीन का मालिक है। अभिनेता ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। सलमान खान के मुताबिक, केतन कक्कड़ ने एक यू-ट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू में अभिनेता को बदनाम किया है। वहीं, अब इस मामले में मुंबई सिटी सिविल कोर्ट का शुक्रवार को फैसला सामने आया है, जिसमें कोर्ट ने सलमान खान के पक्ष में कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है। जज अनिल एच लद्दाद ने सलमान खान की याचिका पर केतन कक्कड़ को अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी। कोर्ट में सलमान खान का पक्ष डीएसके लीगल के वकीलों ने रखा जिन्होंने कोर्ट से एक आदेश की मांग करते हुए कहा कि इस मामले की सुनवाई के दौरान केतन कक्कड़ द्वारा किसी भी तरह का मानहानिक बयान नहीं दिया जाए।

Salman Khan: कोर्ट ने खारिज की सलमान खान की याचिका, अभिनेता ने पड़ोसी पर दर्ज किया था मानहानि केस


 

Filmy Wrap: Pushpa released in Hindi on OTT and Mumbai Civil Court dismissed Salman khan plea read 10 news from the entertainment world
पुष्पा दा राइज - फोटो : insta/pushpa_film_

बीते साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी अभिनेता अल्लू अर्जुन की चर्चित फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ अब हिंदी में भी ओटीटी पर रिलीज हो गई है। मूल रूप से तेलुगु में बनी इस फिल्म के मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में डब वर्जन हैं। हिंदी को छोड़कर बाकी सभी वर्जन पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। लेकिन अब हिंदी पट्टी के दर्शकों का इंतजार भी खत्म हो चुका है।

Pushpa Movie in Hindi OTT: खत्म हुआ इंतजार, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई अल्लु अर्जुन की धमाकेदार फिल्म 'पुष्पा'

 

Filmy Wrap: Pushpa released in Hindi on OTT and Mumbai Civil Court dismissed Salman khan plea read 10 news from the entertainment world
एक्टर दिलीप

साउथ के मशहूर एक्टर दिलीप के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न के मामले में जांच चल रही है। एक्टर के खिलाफ साजिश रचने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि केरल उच्च न्यायालय से दिलीप को कुछ दिनों की राहत मिल गई गई है। कोर्ट ने अब 18 जनवरी तक दिलीप की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। 2017 में एक अभिनेत्री ने दिलीप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। वह कई हफ्तों से न्यायिक हिरासत में थे। दिलीप पर आरोप लगा था कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को पैसे दिए थे। साथ ही जांच अधिकारियों को धमकी भी दी थी।
 
Actress assault case: अभिनेता दिलीप को केरल उच्च न्यायालय से राहत, 18 जनवरी तक नहीं होगी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Pushpa released in Hindi on OTT and Mumbai Civil Court dismissed Salman khan plea read 10 news from the entertainment world
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

गुरुवार को अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी साथ मनाई। दोनों के प्रशंसक दंपति की एक झलक देखने के लिए बेकरार थे। विक्की और कटरीना ने अपने प्रशंसकों को मायूस नहीं किया और आज यानी शुक्रवार को सुबह करीब 4 बजे लोहड़ी की कुछ झलकियां साझा कीं।

Vicky Kaushal-Katrina Kaif: शादी के बाद पहली बार विक्की-कटरीना ने साथ मनाई लोहड़ी, यहां देखिए तस्वीरें
 

विज्ञापन
Filmy Wrap: Pushpa released in Hindi on OTT and Mumbai Civil Court dismissed Salman khan plea read 10 news from the entertainment world
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में खिलाड़ी नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार हर साल अपनी कई फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे कलाकार हैं, जिनकी हर साल चार से पांच फिल्में रिलीज होती हैं। यही वजह है कि अभिनेता ज्यादातर समय अपनी इन फिल्मों की शूटिंग में ही बिजी रहते हैं। शूटिंग में बिजी रहने के साथ ही वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कम ही नजर आते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता से जुड़ा एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में दावा किया जा रहा है की अभिनेता लखनऊ में होने वाले एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सोशल मीडिया: क्या लखनऊ में एक अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार? एक्टर ने फैंस को बताई सच्चाई
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed