Filmy Wrap: नो एंट्री 2 से सलमान की छुट्टी और क्या ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आएंगे यश, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में एक बार फिर शहनाई बजने जा रही है। हालांकि इस बार खुशखबरी अभिनय की दुनिया से नहीं बल्कि सिंगिंग की दुनिया से आई है। सिनेमा जगत की मशहूर सिंगर पलक मुछाल शादी करने जा रही हैं। पलक मुछाल के सपनों के राजकुमार म्यूजिक कंपोजर मिथुन हैं। खबरों की मानें तो दोनों की शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी और पलक-मिथुन 6 नवंबर को सात फेरे लेंगे। दोनों ने सिनेमाजगत में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और बीते कुछ साल से एक दूसरे को चुपचाप डेट कर रहे थे।
Palak Muchhal Wedding: म्यूजिक कंपोजर के साथ इस दिन सात फेरे लेंगी पलक मुछाल, शुरू हुईं शादी की तैयारियां
Ponniyin Selvan OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई पीएस-1, देखने के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। एक तरफ जहां कई दर्शकों को अयान मुखर्जी की ये फिल्म पसंद आई थी, तो वहीं बहुत से लोगों को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक्टिंग नहीं पसंद आई थी। हालांकि अब फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि 'ब्रह्मास्त्र 2' में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं।
Brahmastra 2: 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए यश बने मेकर्स की पहली पसंद, निभाएंगे यह किरदार!
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की बॉक्स ऑफिस पर विफलता से उबरने के बाद वायकॉम 18 स्टूडियोज ने अपनी अगली फिल्म की रिलीज की तैयारी शुरू कर दी है। ये वही फिल्म है जिसका एलान फिल्म ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपनी खुद की कंपनी शुरू करने के साथ किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण हैरतअंगेज हवाई एक्शन करते दिखेंगे। ये पहला मौका होगा जब ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक साथ परदे पर दिखेगी।
Fighter Release Date: 2024 में इस दिन रिलीज होगी ऋतिक रोशन की ये फिल्म, दीपिका के साथ पहली बार बनी जोड़ी