सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: शाहरुख के साथ पर्दे पर दिखेंगी सुहाना और गोविंदा की भांजी ने की शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रजत बेदी इन दिनों फिल्मों से तो काफी दूर हैं, लेकिन आए दिन अभिनेता मीडिया में स्पॉट हो जाते हैं। रजत को फिल्म ‘कोई मिल गया’ में राज सक्सेना की भूमिका निभाने के बाद प्रसिद्धि हासिल हुई थी। अब अभिनेता ने वर्षों बाद खुलासा किया कि फिल्म ‘कोई मिल गया’ में उनके काफी सारे सीन्स को काटा गया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी निराशा हुई थी। यहीं नहीं, अभिनेता ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने इतनी जल्दी बॉलीवुड क्यों छोड़ दिया।
Rajat Bedi: 'कोई मिल गया' की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे रजत बेदी, वर्षों बाद बताई इंडस्ट्री छोड़ने की वजह
प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब भी इस फिल्म को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म के खिलाफ हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की गई थी।
Adipurush: 'आदिपुरुष' के मेकर्स को हाई कोर्ट की फटकार, कहा- रामायण-कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथों को बख्श दीजिए
कंगना रणौत के जरिए निर्मित फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसकी रिलीज के एक दिन बाद ही कंगना रणौत ने फर्जी समीक्षा फैलाने के लिए मूवी माफियाओं की क्लास लगाई थी। वहीं, अब फिल्म के लीड एक्टर नवाजुद्दीन, कंगना के साहस की तारीफ करते हुए बड़ी बात कहते नजर आए हैं।
Nawazuddin Siddiqui: कंगना रणौत संग रोमांस फरमाना चाहते हैं नवाजुद्दीन! एक्ट्रेस की तारीफ कर जताई ख्वाहिश
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। कअपने दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीत लेने वाले नवाज इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है। उनकी इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
Nawazuddin Siddiqui: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की शूटिंग की पहली रात नवाज को नहीं आई थी नींद? एक्टर का बड़ा खुलासा