एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। कभी कोई फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होती है तो कभी सितारों से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट देखने को मिलता है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन की दुनिया में क्या कुछ हुआ।
Filmy Wrap: शिल्पा-शमिता को कोर्ट से मिली राहत और मां को यादकर फूट-फूटकर रोईं राखी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Shilpa Shetty: धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी-शमिता को मिली राहत, मां सुनंदा के खिलाफ जारी रहेगी कार्यवाही
कन्नड़ फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता मंदीप राय का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में मनदीप ने अंतिम सांस ली। बता दें कि अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा था। इस वजह से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि इससे पहले भी मनदीप को हार्ट अटैक आया था। इस बात की जानकारी उनकी बेटी ने दी। बेटी ने बताया कि अभिनेता का अंतिम संस्कार हेब्बल श्मशान में कर दिया गया है।
Mandeep Roy: कन्नड़ फिल्म अभिनेता मनदीप राय का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
साउथ स्टार रजनीकांत के वकील एस इलामभारती ने एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के वकील एस इलामभारती ने उन लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी जारी की है, जो अभिनेता के व्यक्तित्व और सेलिब्रिटी अधिकारों का दुरुपयोग करते हैं। दरअसल अभिनेता रजनीकांत ने उन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करवाया है जो उनके नाम, इमेज और आवाज को खुद के प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर इस्तेमाल करते हैं।
Rajinikanth: अपने फायदे के लिए करते हैं रजनीकांत की इमेज का इस्तेमाल? तो हो जाइए सावधान!
'बिग बॉस 13' के बाद से ही शहनाज गिल के सितारे बुलंदियों पर हैं। बॉलीवुड में अभी शहनाज का डेब्यू भी नहीं हुआ है और उनके पास ऑफर की लाइन लगी हुई है। शहनाज सलमान खान की ईद पर आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, लेकिन इससे पहले ही उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है।
Shehnaaz Gill: बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही चमकी शहनाज गिल की किस्मत, हाथ लगी इस मशहूर प्रोड्यूसर की फिल्म!