सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: आर्या 3 की शूटिंग को तैयार सुष्मिता और रणबीर को किस करने पर आलिया ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Apr 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Sushmita Sen Ready to shoot Aarya 3 Alia Trolled For Kissing Ranbir Kapoor Read Entertainment news
सुष्मिता सेन-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...

Filmy Wrap: Sushmita Sen Ready to shoot Aarya 3 Alia Trolled For Kissing Ranbir Kapoor Read Entertainment news
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी चर्चित सीरीज 'आर्या' के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंच गई हैं। बता दें कि फरवरी में एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है और वह वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हो गई हैं। जयपुर पहुंचने के बाद सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी पॉजिटिविटी और खुशी साफ नजर आ रही है।
Sushmita Sen: आर्या 3 की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंची सुष्मिता सेन, साझा किया वीडियो

Filmy Wrap: Sushmita Sen Ready to shoot Aarya 3 Alia Trolled For Kissing Ranbir Kapoor Read Entertainment news
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। 14 अप्रैल को उन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। इस अवसर पर दोनों को मुंबई में अपने निर्माणाधीन नए घर के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों को एक साथ देखने के बाद पैपराजी ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान कार में बैठीं आलिया ने रणबीर के साथ ऐसी हरकत की कि सोशल मीडिया पर दोनों ट्रोल हो गए।
Ranbir-Alia: पैपराजी से बात करते हुए रणबीर को किस करने पर ट्रोल हुईं आलिया, यूजर्स बोले- इतनी ओवरएक्टिंग क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Sushmita Sen Ready to shoot Aarya 3 Alia Trolled For Kissing Ranbir Kapoor Read Entertainment news
सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

'पठान' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद शाहरुख खान के साथ फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के सितारे भी बुलंदियों पर हैं। यही वजह है कि फिल्म की सफलता के बाद उनके पास कई बड़े ऑफर्स आ रहे हैं। इस बीच सिद्धार्थ के अगले प्रोजेक्ट को लेकर एक न्यूज पोर्टल की ओर से बड़ा दावा किया गया है। 
Siddharth Anand: 'पठान' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद चमकी सिद्धार्थ आनंद की किस्मत, 'कृष 4' का करेंगे निर्देशन?

विज्ञापन
Filmy Wrap: Sushmita Sen Ready to shoot Aarya 3 Alia Trolled For Kissing Ranbir Kapoor Read Entertainment news
कन्नड़ एक्टर चेतन - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ एक्टर और एक्टिविस्ट चेतन कुमार बीते कुछ दिनों से अपने एक विवादित ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। यह ट्वीट उन्होंने हिंदुत्व पर किया था। इस ट्वीट के बाद अभिनेता के खिलाफ एक्शन लिया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चेतन कुमार ने दावा किया है कि उनका ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भारत सरकार ने रद्द कर दिया है। बता दें कि हिंदुत्व पर 'अपमानजनक' ट्वीट को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि, फिलहाल वह जमानत पर हैं। एक्टर को चेतन अंहिसा के नाम से भी जाना जाता है।
Chetan Ahimsa: चेतन की भारतीय विदेशी नागरिकता रद्द, कन्नड़ अभिनेता ने खुद किया दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed