कटरीना कैफ और विक्की कौशल आज हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने सिक्स सेंसेज फोर्ट में सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद यह कपल परिणय सूत्र में बंध चुका है। दोनों ने हिंदू रीति- रिवाज से शादी की। दो दिन पहले से ही दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी थी। मंगलवार को कटरीना के हाथ में विक्की के नाम की मेहंदी लगाई गई। उसके अगले दिन संगीत और हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। बुधवार रात को मेहमानों के लिए पूल पार्टी भी आयोजित की गई थी। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस शाही शादी की गवाह बनने के लिए राजस्थान के सिक्स सेंस रेजॉर्ट पहुंची हैं। शादी के बाद कटरीना और विक्की मुंबई के लिए रवाना होंगे। जहां वे ताज लैड्स एंड में रिसेप्शन करेंगे। सिक्स सेंस रिजॉट में भी 10 दिसंबर को रिसेप्शन रखा गया है।
Filmy Wrap: शादी के बंधन में बंधे विक्की- कटरीना और जैकलीन से दूसरे दिन हुई पूछताछ, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर और अन्य से जुड़े मनी लॉड्रिंग जांच मामले में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं। इससे पहले 36 वर्षीय अभिनेत्री से बुधवार को भी एजेंसी ऑफिस में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की और मामले में कई सत्रों में उनका बयान भी दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक एजेंसी ने इसी सिलसिले में गुरुवार को भी अभिनेत्री से पूछताछ की। जैकलीन से इस मामले में करीब 2 बार प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ की गई। इस दौरान उनका चंद्रशेखर से भी सामना हुआ।
Money Laundering: लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने पेश हुईं जैकलीन, मनी लॉड्रिंग मामले में हुई पूछताछ
एसएस राजामौली की मोस्टअवेटेड फिल्म 'RRR'का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में राम चरण तेजा, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट दमदार रोल के साथ नजर आए हैं। हालांकि आलिया भट्ट और अजय देवगन की ट्रेलर में झलक ही देखने को मिली है। वहीं ब्रिटिश हुकूमत से जंग की इस कहानी में दोस्ती, धोखा, इमोशन, दमदार डायलॉग और धासूं एक्शन देखने को मिलेगा। 'आरआरआर' दो क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित फिल्म है। इन दोनों ही लोगों ने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजामों के खिलाफ जंग लड़ी थी। वहीं ट्रेलर के पहले ही फिल्म के दो गाने रिलीज कर चुके हैं। फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी।
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव यूं तो अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार खेसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छपरा के न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सरोज की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल, खेसारी पर जमीन खरीदने के बाद रुपये न देने का आरोप लगा है। इसके साथ ही कोर्ट में तय तारीखों पर खेसारी के पेश न होने पर उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया। जानिए क्या है पूरा मामला।
भोजपुरी: खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला
तमिलनाडु के मदुरै जिले से यूट्यूबर मरिदास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मदुरै पुलिस आयुक्त का कहना है कि आरोप है कि कॉलेज के एक छात्र एल मणिकंदन की मौत पर मरिदास ने आपत्तिजनक ट्वीट किया था। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में कथित तौर पर हिरासत में प्रताड़ना के बाद छात्र की मौत हो गई थी। 22 वर्षीय छात्र एल मणिकंदन जब पुलिस हिरासत से वापस अपने घर पहुंचा तो उसके एक दिन बाद उसकी मौत हो गई। जिसके बाद छात्र के घरवालों ने आरोप लगाया कि उसके साथ टॉर्चर किया गया था।
Tamil Nadu: कॉलेज छात्र की मौत पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में यू-ट्यूबर मरिदास गिरफ्तार