बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, सारा अली खान और अक्षय कुमार को गुरुवार को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट से उड़ान भरते देखा गया। इन तीनों ही कलाकारों को एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। जिसकी तस्वीरें एक पैपराजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई हैं।
Social Media: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आलिया भट्ट, सारा और अक्षय कुमार, यूजर्स बोले- कटरीना-विक्की के फेरे हो गये हैं...इन्हें देर हो गई!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और एक्ट्रेस सारा अली खान को एयरपोर्ट के बाहर देख फैंस ने पूछा कि क्या वह कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में जा रहे हैं?
इन तीनों कलाकारों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के सवाल पूछे।
यूजर्स ने लिखा- शादी में जा रहे हैं पर इन्हें देर हो गई है!
सारा अली खान, आलिया भट्ट और अक्षय कुमार को देखकर यूजर्स ने पूछा कि क्या वह विक्की कौशल और कटरीना कैफ की रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए जा रहे हैं? वहीं कई अन्य यूजर्स ने लिखा कि ये सब शादी में जा रहे हैं, लेकिन इन्हें देर हो गई है।
एक यूजर ने लिखा कि अभी विक्की कौशल और कटरीना कैफ के साथ फेरे चल रहे हैं और इन्हें शादी में शामिल होने में देर हो जाएगी। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सारा अली खान, आलिया भट्ट और अक्षय कुमार ने कहां के लिए उड़ान भरी है। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इन तस्वीरों के नीचे मजाक वाली टिप्पणियां कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अब तो कटरीना और विक्की कौशल के फेरे हो चुके हैं और इन्हें देर हो गई है!
जानकारी के मुताबिक विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी हो चुकी है। राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी और फेरों की रस्में पूरी करने के बाद अब विक्की- कटरीना हमेशा के लिए एक- दूसरे के हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के फेरे और सभी रस्में पूरी हो गई हैं। यह कपल अब परिणय सूत्र में बंध चुका है। इस शादी में एक्टर अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे।