फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे से जुड़ीं नई जानकारियां हर दिन सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
Filmy Wrap: शूटिंग के दौरान संजय दत्त हुए घायल और ध्यानचंद बनेंगे विक्की कौशल? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेताओं में से एक शाहिद कपूर लगातार प्रोजेक्ट्स साइन कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'फर्जी' के कुछ दिनों बाद जहां शाहिद और कृति स्टारर फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ, वहीं अब उनकी आगामी एक्शन फिल्म 'ब्लडी डैडी' के टीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। बड़े पर्दे पर एक बार फिर पिता की भूमिका में नजर आने वाले शाहिद इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं और सभी को उस एक्शन की झलक जल्द ही देखने को मिलने वाली है।
Bloody Daddy: एक्शन फिल्म 'ब्लडी डैडी' का फर्स्ट लुक रिलीज, शाहिद ने टीजर को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट
फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच आम बात है। एक्ट्रेस तो क्या यहां कई एक्टर्स को भी इस काली दुनिया का सामना करना पड़ा है। कई सितारे तो इस बारे में खुलासा भी कर चुके हैं, वहीं कई स्टार्स अक्सर कास्टिंग काउच पर बोलते नजर आते हैं। अब हाल ही में जुबली स्टार वामिका गब्बी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू के दौरान वामिका गब्बी ने बताया कि उन्होंने कभी कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया है, लेकिन ये ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ महिलाओं के साथ होता है।
Vamika Gabbi: 'हर इंडस्ट्री में है कास्टिंग काउच...', वामिका गब्बी ने सिनेमा के काले सच का किया खुलासा
संजय दत्त बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन अभिनेता के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। संजय दत्त एक शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। अभिनेता इन दिनों बेंगलुरु के आस-पास के इलाकों में अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह विस्फोट सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ।
Sanjay Dutt: फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त हुए घायल, शरीर के इन हिस्सों पर आई चोट
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का क्रेज आज भी लोगों में नजर आता है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के लुक उनके डायलॉग्स को लोगों ने इतना पसंद किया था कि आज भी लोग उसे दोहराते नजर आते हैं। बीते कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। फैंस को टीजर बहुत पसंद आया है। टीजर में एकबार फिर से पुष्पा का फायर अंदाज देखने को मिला है। पुष्पा के हिंदी वर्जन को बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने आवाज दी है। श्रेयस ने बताया है कि पार्ट 2 की हिंदी डबिंग के दौरान सबसे मुश्किल हिस्सा क्या था।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' की डबिंग में श्रेयस तलपड़े को आईं ये मुश्किलें, सबसे चुनौतीपूर्णं था यह हिस्सा