बॉलीवुड के भाईजान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फैंस अभिनेता की इस एक्शन पैक्ड फिल्म का इंतजार काफी लंबे समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ ही बहुत से नए कलाकार भी देखने को मिलेंगे। इन्हीं में से एक टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी शामिल हैं। अपने बोल्ड और हॉट लुक्स के लिए चर्चा में रहने वाली पलक तिवारी इन दिनों 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए लाइमलाइट बटोर रही हैं। इसी बीच अब पलक ने सलमान खान के साथ काम करने के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनकी फिल्मों पर काम करने वाली सभी एक्ट्रेस पर एक 'नियम' लागू होता है।
Palak Tiwari: सेट पर सभी लड़कियों को ढंका रहने का था सलमान का फरमान, पलक तिवारी ने किया खुलासा
टेलीविजन स्टार श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसे में वह अपनी पहली फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया और इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया। एक साक्षात्कार में, पलक ने खुलासा किया कि 'किसी का भाई किसी की जान' पहली बार नहीं है, जब उन्होंने सलमान के साथ काम किया है।
Yami Gautam: यामी गौतम को मिली थी प्लास्टिक सर्जरी करवाने की सलाह, एक्ट्रेस ने वर्षों बाद किया खुलासा
पलक तिवारी ने बताया कि उन्होंने पहले सलमान और उनके बहनोई आयुष शर्मा अभिनीत फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में असिस्ट किया था। उन्होंने एक नियम का भी खुलासा किया, जो सलमान ने सभी महिला सदस्यों के लिए सेट पर लागू किया था। अभिनेत्री के मुताबिक इस नियम से उनकी मां से ज्यादा खुश कोई नहीं था। पलक ने बताया कि, 'मेरी मां रोई नहीं, और यह अच्छी बात है। वह काफी शांत थीं क्योंकि उन्हें पता था कि मैं सलमान सर के सेट पर हूं। वह शांत थीं। वह सलमान सर से बहुत खुश हैं, क्योंकि हर देसी मां की तरह वह हमेशा मेरे पहनावे को लेकर बहुत आलोचनात्मक रही हैं। जब मैं अंतिम पर सलमान सर के साथ एड-इंग कर रही थी, तो सलमान सर का एक नियम था कि उनके सेट पर हर लड़की पूरे कपड़ों में होनी चाहिए।'
पलक के मुताबिक, 'सलमान सर एक ट्रेडिशनल हैं। वह कहते थे जो पहनना है पहनो। लेकिन वह यह भी पसंद करते है कि मेरी लड़कियां हमेशा सुरक्षित रहें। अगर सेट पर ऐसे आदमी हैं, जिन्हें वह व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं, तो वहां वह हर किसी पर भरोसा नहीं करते थे। उनके मुताबिक लड़की को हमेशा सुरक्षित रहना चाहिए।'
Vamika Gabbi: 'हर इंडस्ट्री में है कास्टिंग काउच...', वामिका गब्बी ने सिनेमा के काले सच का किया खुलासा
ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, विजेंदर सिंह और अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।