फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yami Gautam: यामी गौतम को मिली थी प्लास्टिक सर्जरी करवाने की सलाह, एक्ट्रेस ने वर्षों बाद किया खुलासा

Wed, 12 Apr 2023 05:40 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Chor NIkal Ke Bhaga Yami Gautam Revealed That She get Advised to Go For Plastic Surgery Of Her Nose
यामी गौतम - फोटो : social media

यामी गौतम एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वह इन दिनों अपनी डकैती वाली फिल्म चोर निकल के भागा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई है। यामी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म विक्की डोनर से की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अभिनेत्री को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है। यामी ने हाल ही में खुलासा किया है कि जब एक एक्ट्रेस इंडस्ट्री में नई होती है और बिना किसी गॉडफादर के होती है, तो हर कोई एक्ट्रेस की मदद करने के लिए एक मार्गदर्शक बनने की कोशिश करता है।

Chor NIkal Ke Bhaga Yami Gautam Revealed That She get Advised to Go For Plastic Surgery Of Her Nose
यामी गौतम - फोटो : social media

यामी को मिली थी यह सलाह
एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि - कुछ लोग आपको अच्छी सलाह देकर आपकी मदद करने में वास्तव में रुचि रखते हैं, जबकि कुछ चेहरे की सर्जरी कराने के समान अजीब हो सकते हैं। यामी ने कहा कि उन्हें नाक का काम करवाने की सलाह दी गई थी, क्योंकि उनकी नाक पकोड़े के आकार की है , लेकिन उन्होंने इसे करवाने से साफ इनकार कर दिया था। 

रियल लाइफ हीरो हैं अर्जुन कपूर, बने 11 साल के क्रिकेटर का सहारा

Chor NIkal Ke Bhaga Yami Gautam Revealed That She get Advised to Go For Plastic Surgery Of Her Nose
यामी गौतम - फोटो : social media

आज कल युवा लड़कियां करवा रही हैं सर्जरी
उन्होंने आगे कहा कि वह एक एक्ट्रेस को निश्चित रूप से खूबसूरती के पैमाने में फिट करने और सर्जरी का सुझाव देने के लोगों के जुनून से हैरान हैं। लोग सिर्फ यह देखते हैं कि वह एक निश्चित तरीके से दिख सकें और फिट हो सके। यामी के अनुसार युवा अभिनेत्रियों को ऐसा करने की सलाह दी जाती है, जिससे उन्हें अधिक काम के अवसर मिलेंगे। यामी निराश महसूस करती हैं कि युवा लड़कियां इस सलाह को गंभीरता से लेती हैं। उन्हें इस बात का मलाल भी है कि कोई भी इस बारे में बात नहीं करता है कि अगर चीजें गलत होती हैं तो क्या होगा। 

Celebs: देश-दुनिया की ये बड़ी हस्तियां हुईं सनातन से प्रभावित, अपना धर्म बदल बन गए हिंदू

विज्ञापन
विज्ञापन
Chor NIkal Ke Bhaga Yami Gautam Revealed That She get Advised to Go For Plastic Surgery Of Her Nose
यामी गौतम - फोटो : social media

यामी ने कहा- किसी को जज नहीं करना चाहिए
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अंत में यह व्यक्ति की अपनी पसंद है कि वह इस चाकू के नीचे जाना चाहते हैं या नहीं और इसके लिए किसी को जज नहीं किया जाना चाहिए। 

Celina Jaitly: सेलिना-ट्विटर यूजर के बीच फिर तनातनी, फिल्मोग्राफी पर कमेंट करने के लिए एक्ट्रेस ने लगाई फटकार

विज्ञापन
Chor NIkal Ke Bhaga Yami Gautam Revealed That She get Advised to Go For Plastic Surgery Of Her Nose
यामी गौतम - फोटो : social media

चोर निकल के भागा में नजर आईं यामी गौतम
आपको बता दें कि एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म चोर निकल के भागा में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सन्नी कौशल भी नजर आए थे। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है। दर्शक इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर इंजॉय कर सकते हैं। 

Vamika Gabbi: 'हर इंडस्ट्री में है कास्टिंग काउच...', वामिका गब्बी ने सिनेमा के काले सच का किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed