बॉलीवुड को काफी दिन पहले अलविदा कहने वाली सेलिना जेटली सोशल मीडिया पर अभी भी एक्टिव रहती हैं। वैसे तो फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से एक ऐसा शख्स है जो उनपर तरह-तरह के आरोप लगा रहा है। ऐसे में सेलिना जेटली इस ट्विटर यूजर और अपने आपको फिल्म समीक्षक कहने वाले व्यक्ति से नाराज नजर आ रही हैं। वह लगातार अभिनेत्री के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। बीते दिन ट्विटर यूजर द्वारा जहां सेलिना पर फिरोज खान और फरदीन खान के साथ संबंधों बताते हुए उन पर बेतुके आरोप लगाए थे, वहीं अब एक बार फिर दोनों ट्विटर पर भिड़ते नजर आए।
Celina Jaitly: सेलिना-ट्विटर यूजर के बीच फिर तनातनी, फिल्मोग्राफी पर कमेंट करने के लिए एक्ट्रेस ने लगाई फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया दिन निकलते ही उस फिल्म समीक्षक ने सेलिना जेटली की फिल्मोग्राफी पर कमेंट किया। इस कमेंट का एक्ट्रेस ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर करारा जवाब देते हुए पलटवार किया। अभिनेत्री ने उसे एक पाकिस्तानी बुलाते हुए कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहने के लिए अलग-अलग स्थानों का उपयोग कर रहा है।
Citadel India: ‘सिटाडेल’ के भारतीय संस्करण के सिकंदर बने जूनियर खेर, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ के बाद बड़ा मौका
सेलिना जेटली ने ट्विटर यूजर को टारगेट करते हुए लिखा, 'प्रिय तथाकथित फिल्म समीक्षक श्री संधू, आपको सबसे पहले तुषार कपूर के साथ मेरे मैगजीन कवर को फिल्म कहना बंद करना होगा। आप पाकिस्तानी हैं लेकिन हमारी इंडस्ट्री से जुड़े रहने के लिए नकली लोकेशन दिखाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं, आज 1.6 मिलियन लोग तुम्हारे उत्पीड़न के खिलाफ मेरे साथ खड़े हैं जो कि मेरी फिल्मों की ताकत है।'
गौरतलब है कि फिल्म समीक्षक के ट्वीट ने ट्विटर के नियमों का उल्लंघन किया था, इसलिए इसे माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। विदेशी सेंसर बोर्ड का सदस्य होने का दावा करने वाले इस शख्स ने बीते दिन सेलिना पर आरोप लगाया था कि वह एकमात्र बी-टाउन अभिनेत्री हैं, जो फरदीन खान और उनके पिता फिरोज के साथ सोई थीं। ट्विटर यूजर ने लिखा था, 'सेलिना जेटली बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं, जो पिता फिरोज खान और बेटे फरदीन खान दोनों के साथ कई बार सो चुकी हैं।'
सेलिना जेटली ने 'जांनशीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेत्री ने अपने बेटे फरदीन के साथ फिरोज खान निर्देशित फिल्म में अभिनय किया था। उन्हें जेसिका पेरियार के रूप में देखा गया था। जेटली ने 'टॉम डिक एंड हैरी', 'अपना सपना मनी मनी', 'नो एंट्री' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी अन्य हिंदी फिल्मों में काम किया है। वह अपने बयानों और बेबाक अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
Celebs: देश-दुनिया की ये बड़ी हस्तियां हुईं सनातन से प्रभावित, अपना धर्म बदल बन गए हिंदू