{"_id":"6094c9816e4539031b34b043","slug":"fir-against-actress-kangana-ranaut-after-comenting-on-west-bengal-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंगाल हिंसा: TMC नेता ने कंगना रणौत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बंगाल हिंसा: TMC नेता ने कंगना रणौत के खिलाफ दर्ज कराई FIR, दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 07 May 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर मुद्दे में बेबाकी से अपनी राय रखने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ पश्चिम बंगाल के उल्टाडांगा में एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर टीएमसी नेता ऋजु दत्ता ने दर्ज कराई है। उन्होंने कंगना पर राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया है।
2 of 5
कंगना रणौत, ममता बनर्जी
- फोटो : Social media
इस शिकायत में ऋजु दत्ता ने कहा कि कंगना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छवि खराब करने की कोशिश की है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि कई आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं। ऋजु दत्ता ने पुलिस स्टेशन में उन तस्वीरों के स्क्रीन शॉट भी जमा कराए हैं जिनमें कंगना के पोस्ट हैं।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
पिछले दिनों बंगाल हिंसा पर किए गए आपत्तिजनक ट्वीट्स की वजह से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है। अभिनेत्री ने पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई कथित हिंसा पर टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं अपने एक ट्वीट में उन्होंने ममता बनर्जी को खून की प्यासी राक्षसी ताड़का बताया था।
कंगना ने ट्वीट में लिखा था, 'भाजपा को असम और पुडुचेरी में जीत हासिल हुई, लेकिन वहां से किसी हिंसा की कोई खबर नहीं आई।टीएमसी बंगाल का चुनाव जीती और वहां से सैकड़ों लोगों के मरने की खबर आ गई, लेकिन लोग कहेंगे कि मोदीजी तानाशाह हैं और ममता बनर्जी एक धर्मनिरपेक्ष नेता...बस बहुत हो गया'। इसके साथ ही उन्होंने #BengalisBurning #PresidentruleinBengal का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
हालांकि इसके बाद कंगना का बयान भी सामने आया था और उन्होंने ट्विटर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था। हालांकि ये कोई पहला विवाद नहीं है कंगना और विवाद दोनों साथ-साथ चलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।