{"_id":"606836cd07b25a44ab27db82","slug":"fir-against-crew-members-of-ajay-devgn-s-film-mayday-for-flouting-covid-19-guidelines","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'मेडे' के प्रोडक्शन से जुड़े 12 लोगों पर कोविड-19 नियम उल्लंघन के आरोप में केस हुआ दर्ज, अजय देवगन हैं फिल्म के निर्माता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'मेडे' के प्रोडक्शन से जुड़े 12 लोगों पर कोविड-19 नियम उल्लंघन के आरोप में केस हुआ दर्ज, अजय देवगन हैं फिल्म के निर्माता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 03 Apr 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म मेडे की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही हैं और ऐसे में पिछले दिनों कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। सभी सेलेब्स लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि लोग मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें। लेकिन इसके बाद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। तो वहीं अब अभिनेता और निर्माता अजय देवगन की फिल्म 'मेडे' के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े 12 स्टाफ के खिलाफ कोविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। ये क्रू मेंबर वसई के सनसिटी इलाके में फिल्म 'मेडे' के सेट का निर्माण कर रहे थे। इन सभी पर भीड़ जमा करने और लॉकडाउन के नियम तोड़ने का आरोप है।
2 of 5
मे डे की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन
मिली जानकारी के मुताबिक, सनसिटी ग्राउंड में जो सेट तैयार हो रहा था, उसमें एक प्लेन क्रेश का सीन शूट होना था। फिल्म क्रू का दावा है कि उनके उन्होंने वसई तहसीलदार से अनुमति ली है। मानिकपुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर भाऊसाहेब अहिरे ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान कई लोगों को कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ाते और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ते हुए पकड़ा।
3 of 5
अजय देवगन
भाऊसाहेब अहिरे ने आगे बताया कि सनसिटी ग्राउंड पर बनने वाले सेट के पास 15 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इनमें से एक-दो को छोड़ किसी ने मास्क नहीं पहना था। जिन्होंने मास्क पहना भी था, वह उनकी ठुड्डी से नीचे खिसक गया था। नियम तोड़ते देख हमने लोकेशन मैनेजर जैसवाल को बुलाया। उन्होंने बताया कि उनके पास तहसीलदार के यहां से शूटिंग की परमिशन ली है। उन्होंने बताया कि अजय देवगन यहां शूटिंग के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म मे डे
विवाद बढ़ने के बाद वसई के तहसीलदार उज्जवल भगत ने बताया कि हमने निर्धारित शुल्क लेकर केवल ग्राउंड को किराए पर दिया था। शूटिंग या सेट निर्माण की कोई मंजूरी नहीं दी गई है। इसके लिए उन्हें लोकल पुलिस और नगर निगम से अनुमति लेनी चाहिए थी। तो वहीं फिल्म 'मेडे' के प्रवक्ता ने कहा है, 'हमें फिलहाल किसी के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है। हमारी शूटिंग तय समय पर होगी।'
विज्ञापन
5 of 5
मे डे की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन
फिलहाल, सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर सेट हटाने के लिए कहा गया है। बता दें कि फिल्म 'मेडे' को अजय देवगन बना रहे हैं और इसमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और अंगिरा धार लीड रोल में हैं। ये फिल्म अप्रैल 2022 में रिलीज हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।