फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कनिका कपूर के खिलाफ केस दर्ज और कोरोना वायरस पर अक्षय-शाहरुख की सलाह, पांच खबरें

Sat, 21 Mar 2020 12:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 21 Mar 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fir Against Kanika Kapoor and Akshay Kumar Shahrukh Khan advise about Coronavirus entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की गायिका कनिका कपूर के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद अब उनकेे खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।सीएमओ आईपीसी की धारा आईपीसी 188 (महामारी कानून) 269 (ऐसा काम जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका हो) और 270 (जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का फैलाना) तहत लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में कनिका पर केस दर्ज हुआ है।  



कनिका कपूर के खिलाफ योगी सरकार ने उठाया सख्त कदम, दर्ज हुई FIR

Fir Against Kanika Kapoor and Akshay Kumar Shahrukh Khan advise about Coronavirus entertainment news
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

दुनियाभर में दहशत मचाने के बाद अब कोरोना वायरस भारत में भी अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या करीब 223 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। देशभर में कोरोना को रोकने के लिए लेकर अलग-अलग तरह की कोशिशें की जा रही हैं। बॉलीवुड सितारे भी लगातार फैंस से अपील कर रहे हैं। अब अभिनेता शाहरुख खान ने एक वीडियो के जरिए संदेश जारी किया है।

कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद आया शाहरुख खान का वीडियो, लोगों से की ये अपील

Fir Against Kanika Kapoor and Akshay Kumar Shahrukh Khan advise about Coronavirus entertainment news
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड में भी कई सितारों ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन पर रखा हुआ है। इसी बीच हाल ही में सिंगर कनिका कपूर का मामला गर्माया हुआ है। कनिका कपूर हाल ही में कोरोना पॉजीटिव निकली हैं। कनिका पर आरोप है कि उन्होंने लंदन से भारत में आकर पार्टी अटेंड की है। जबकि उन्हें सबसे पहले होम क्वॉरंटाइन में जाना चाहिए था। जिसकी वजह से उनके संपर्क में आए कई लोगों को भी इस वायरस से इंफेक्टेड होने का खतरा है।

Cononavirus को गंभीरता से न लेने वाले लोगों की अक्षय ने ली क्लास, कहा- 'जान है तो जहान है'

विज्ञापन
विज्ञापन
Fir Against Kanika Kapoor and Akshay Kumar Shahrukh Khan advise about Coronavirus entertainment news
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की रानी के नाम से मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में  फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। साथ ही उनकी खरखरी आवाज और डस्की ब्यूटी भी चर्चा का विषय रही। कहते हैं कि प्रतिभा के आगे कुछ भी नहीं चलता और रानी के साथ भी ऐसा ही हुआ।

कभी सामने नहीं आ पाईं रानी मुखर्जी की शादी की तस्वीरें, जानें बॉलीवुड की 'रानी' की अनसुनी बातें

विज्ञापन
Fir Against Kanika Kapoor and Akshay Kumar Shahrukh Khan advise about Coronavirus entertainment news
Rishi Kapoor - फोटो : socail media

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है। चीन से शुरू हुए इस वायरस की जद में 170 से ज्यादा देश आ चुके हैं। इस वायरस से मरने वालों की संख्या पहले चीन में ज्यादा थी लेकिन अब इटली में सबसे ज्यादा हो गई हैं। ऐसे में सभी देशों की चिंता बढ़ गई है। अकेले भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 225 से ज्यादा हो गई। तमामा बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस को लेकर ऋषि कपूर ने जताई चिंता, ट्रोलर्स बोले- 'कितने पेग डाउन हैं सर'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed