फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बॉलीवुड अभिनेता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जाली दस्तावेज बनवाने का है आरोप

Thu, 16 Jan 2020 04:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 16 Jan 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
FIR Against Vindu Dara Singh Cousin Brother and Marjavaan Fame Actor Shaad Randhawa in mumbai
शाद रंधावा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता शाद रंधावा पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगे हैं। शाद के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है। शाद रंधावा रेसलर और अभिनेता दारा सिंह के भतीजे और अभिनेता विंदू दारा सिंह के कजिन भाई हैं। शाद खुद भी पेशे से अभिनेता है। इसके अलावा उनका रेस्टोरेंट का भी बिजनेस है। 

FIR Against Vindu Dara Singh Cousin Brother and Marjavaan Fame Actor Shaad Randhawa in mumbai
शाद रंधावा - फोटो : Social Media

शाद रंधावा पर आरोप है कि उन्होंने कफ परेड स्थित अपने रेस्टोरेंट Bayroute के लिए विदेशी शराब के लाइसेंस के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। साउथ मुंबई के एमआरए (माता रमाबाई अंबेडकर) मार्ग पुलिस थाने में शाद के खिलाफ मामला (FIR) दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने शाद के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। शाद के खिलाफ दो लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Bayroute at #Palladium ... Opens its doors 9/11/19 .. Happy birthday Pooja .. @bayroutedining @poojathakkarrandhawa

A post shared by Shaad Randhawa (@shaadrandhawa) on

FIR Against Vindu Dara Singh Cousin Brother and Marjavaan Fame Actor Shaad Randhawa in mumbai
शाद रंधावा - फोटो : Social Media

अब पुलिस इस मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वाकई शाद ने शराब का लाइसेंस पाने के लिए टेनेंट रिसिप्ट और एनओसी (NOC) जाली बनवाई थी। जिसे उन्होंने स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट में जमा कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
FIR Against Vindu Dara Singh Cousin Brother and Marjavaan Fame Actor Shaad Randhawa in mumbai
शाद रंधावा - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि शाद ने साल 2006 में फिल्म 'वो लम्हे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा भी शाद ने कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में आई फिल्म 'मरजावां' में भी शाद ने मजहर का किरदार निभाया था। शाद 'आवारापन', 'आशिकी 2', 'एक विलेन', 'हेट स्टोरी 4', 'मस्तीजादे', 'सांड की आंख' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
FIR Against Vindu Dara Singh Cousin Brother and Marjavaan Fame Actor Shaad Randhawa in mumbai
शाद रंधावा - फोटो : Social Media

शाद भारतीय रेसलर और अभिनेता रंधावा और अभिनेत्री मल्लिका के बेटे हैं। शाद ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। उन्होंने चंद्रकांता और कुमकुम भाग्य जैसे सीरियलों में अहम किरदार निभाए हैं।

ये भी पढ़े: अनुष्का शर्मा की तस्वीर पर अर्जुन कपूर का कमेंट वायरल, अभिनेत्री ने भी तपाक से दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed