{"_id":"5c00a976bdec224154007c05","slug":"fire-broke-out-set-on-zero-shah-rukh-khan-present-on-the-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' के सेट पर आग लगने की पहली तस्वीर आई सामने, बाल-बाल बचे शाहरुख खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' के सेट पर आग लगने की पहली तस्वीर आई सामने, बाल-बाल बचे शाहरुख खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'जीरो' के सेट पर गुरुवार रात को आग लग गई है। जिस समय सेट पर आग लगी शाहरुख खान वहीं मौजूद थे। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह आग 'जीरो' के एक गाना शूट करने के दौरान लगी। आग से किसी के हताहत होने की कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
Zero fire
- फोटो : social media
घटना में बिजली के तार, उपकरण, लाइट व शूटिंग का सामान आग की चपेट में आ गया था। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन सेट का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि ये आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।
Zero fire
- फोटो : social media
ट्रेलर लांच के बाद से शाहरुख खान की यह फिल्म विवादों में भी आ गई है। ट्रेलर में गत्र कृपाण वाले दृश्य पर दिल्ली के सिख सुमदाय ने अपनी आपत्ती दर्ज करते हुए शाहरुख खान सहित फिल्म के मेकर्स पर शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले को लेकर अब जीरो की प्रोड्यूसर कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि बिना सुनवाई और जांच के उनकी कपंनी या फिर फिल्म पर कोई एक्शन न लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आरोप लगाया है कि फिल्म के मेकर्स ने सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके खिलाफ कमेटी ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। कमेटी के महासचिव और बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि उनको सिख संगत से बहुत बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिस में आनंद एल. राय की निर्देशित फिल्म ‘जीरो’ के प्रोमो के कारण सिक्ख भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात कही गई है।
विज्ञापन
zero
- फोटो : file photo
आपको बचा दें कि फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड के खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म जीरो 21 दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं।