सब्सक्राइब करें

शादी करने जा रही हैं सेक्स रैकेट में फंस चुकीं एक्ट्रेस श्वेता बसु, इस फिल्ममेकर के साथ लेंगी 7 फेरे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Makdee actress Shweta Basu Prasad will tie the knot with filmmaker Rohit Mittal on 13 December 2018
Shweta Basu Prasad - फोटो : twitter

सेक्स रैकेट में फंस चुकीं एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद शादी करने जा रही हैं। श्वेता करीब 4 साल से फिल्ममेकर रोहित मित्तल को डेट कर रही थीं जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता 13 दिसंबर को पुणे में रोहित के साथ सात फेरे लेंगी। शादी के करीब एक हफ्ते बाद श्वेता और रोहित मुंबई में रिसेप्शन देंगे। यह शादी मारवाड़ी और बंगाली रीति रिवाज से होगी। 

Trending Videos
Makdee actress Shweta Basu Prasad will tie the knot with filmmaker Rohit Mittal on 13 December 2018
Shweta Basu Prasad - फोटो : twitter

श्वेता और रोहित बीते 2 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे जिसके बाद दोनों ने इसी साल जून में सगाई कर ली थी। फिलहाल श्वेता इन दिनों बाली में है और मंगेतर रोहित और करीबी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी एन्जॉय कर रही हैं। श्वेता ने बाली में बीच पर मस्ती करते हुए वीडियो भी शेयर किया है। वहीं एक और तस्वीर में वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I love cheap thrills! @rahul_prasad3 #bachelorette #bali 💃🏻

A post shared by Shweta Basu Prasad (@shwetabasuprasad11) on

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Let. The. Bachelorette. Begin!

A post shared by Shweta Basu Prasad (@shwetabasuprasad11) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Makdee actress Shweta Basu Prasad will tie the knot with filmmaker Rohit Mittal on 13 December 2018
Shweta Basu Prasad - फोटो : twitter

श्वेता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2002 में 'मकड़ी' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कई फिल्मों में नजर आई जिनमें 'इकबाल', 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' और 'डरना जरूरी हैं' शामिल हैं। श्वेता बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों का नामी चेहरा है। 

Makdee actress Shweta Basu Prasad will tie the knot with filmmaker Rohit Mittal on 13 December 2018
Shweta Basu Prasad - फोटो : twitter

श्वेता अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस 'फैंटम फिल्म्स' में स्क्रिप्ट कंसलटेंट के तौर पर डेढ़ साल तक काम कर चुकी हैं। कहा जाता है कि रोहित से श्वेता की पहली मुलाकात यही पर हुई थीं। फिल्मी सफर से ज्यादा श्वेता बसु प्रसाद साल 2014 में हैदराबाद के 'बंजारा हिल्स' में चल रहे सेक्स रैकेट में नाम आया था। 

विज्ञापन
Makdee actress Shweta Basu Prasad will tie the knot with filmmaker Rohit Mittal on 13 December 2018
Shweta Basu Prasad - फोटो : twitter

श्वेता करीब 2 महीने तक रेस्क्यू होम में रहीं जिसके बाद घर वापस आ गई थीं। हालांकि श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट ने इस मामले पर क्लीन चिट दे दी थी। हिंदी फिल्मों की बात करें तो श्वेता आखिरी बार 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म में नजर आई थीं जो कि साल 2017 में रिलीज हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed