सब्सक्राइब करें

किस्सा: जैकी श्रॉफ को ऑफर हुआ था महाभारत में 'अर्जुन' का रोल, फिर 23 हजार ऑडिशन के बाद चुने गए फिरोज खान

apurva rai अपूर्वा राय
Updated Mon, 22 Mar 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
Firoz Khan who portrayed the character of Arjuna in Mahabharat later adopted his screen name
अर्जुन - फोटो : Twitter

फिरोज खान उर्फ महाभारत के अर्जुन ने अब तक मेहंदी, राजा की आएगी बरात, जिगर, तिरंगा सहित दर्जनों फिल्मों में अलग-अलग भूमिका अदा कर अपनी अलग पहचान छोड़ी है। लेकिन फिरोज को सबसे ज्यादा पहचान मिली अर्जुन के किरदार से। बी आर चोपड़ा की महाभारत में फिरोज खान को श्रीकृष्ण भक्त अर्जुन का रोल निभाने का मौका मिला और उनकी जिंदगी कुछ इस तरह बदल गई कि वह अपनी पहचान भूलकर अर्जुन के नाम से जाने जाने लगे।

Trending Videos
Firoz Khan who portrayed the character of Arjuna in Mahabharat later adopted his screen name
महाभारत - फोटो : Twitter

रामायण की तरह महाभारत भी काफी लोकप्रिय धारावाहिक है। बीआर चोपड़ा ने एक-एक रोल को ध्यान में रखकर सितारों की कास्टिंग की थी। इस शो के करीब 94 एपिसोड्स प्रसारित हुए। प्रत्येक एपिसोड के दौरान लोगों में  ऐसा उत्साह था कि वे सभी काम छोड़ कर बस परिवार के साथ महाभारत देखने बैठ जाया करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Firoz Khan who portrayed the character of Arjuna in Mahabharat later adopted his screen name
arjun - फोटो : social media

एक इंटरव्यू में फिरोज खान ने बताया कि उन्होंने 'महाभारत' के पटकथा लेखक राही मासूम रजा के कहने पर अपना नाम अर्जुन रख लिया था। उन्होंने कहा था कि अर्जुन के किरदार के लिए 23 हजार एक्टरों ने ऑडिशन दिया था, लेकिन फिरोज को ही अर्जुन बनने का मौका मिला। उस वक्त इंडस्ट्री में अर्जुन नाम का कोई स्टार नहीं था इसलिए फिरोज खान को भी उनकी बात जच गई। 

Firoz Khan who portrayed the character of Arjuna in Mahabharat later adopted his screen name
अर्जुन - फोटो : Twitter

शुरुआत में अर्जुन की भूमिका के लिए बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ को का चयन किया गया था। हालांकि, बाद में फिरोज खान को इसके लिए कास्ट कर लिया गया। फिरोज इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हैं। फिरोज ने बताया था, 'ऑडिशन के एक हफ्ते बाद जब मुझे कॉल नहीं आया, तो मैं बीआर चोपड़ा के ऑफिस गया। वहां, मुझे एक सफेद रंग की ड्रेस और एक मूंछ लगाने को कहा गया। बाद में राही मासूम रजा और पंडित नरेंद्र शर्मा के साथ जब मेरी बातचीत हुई तब मुझे बताया गया कि मैं अर्जुन का किरदार निभाने जा रहा हूं।

विज्ञापन
Firoz Khan who portrayed the character of Arjuna in Mahabharat later adopted his screen name
अर्जुन - फोटो : Twitter

फिरोज द्वारा निभाया गया अर्जुन का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि उनके घर के लोग भी उनका असली नाम भूलकर उन्हें अर्जुन बुलाने लगे। फिरोज की अम्मी भी उन्हें अर्जुन ही बुलाती थीं इसके बाद उन्होंने तय किया कि वह हमेशा के लिए अपना नाम बदल लेंगे। अर्जुन के नाम ने फिरोज को वो सब कुछ दिया जिसका उन्होंने सपना देखा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed