सब्सक्राइब करें

इस फिल्म के दौरान राज कुंद्रा को डेट करने लगीं थीं शिल्पा शेट्टी, अचानक शादी कर फैंस को किया था हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 22 Mar 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
Shilpa shetty reveales that she secretly dated Raj Kundra during shooting of Metro and Big Brother
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

अपने ठुमकों से यूपी-बिहार लूट लेने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों में छाईं रहती हैं। शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा संग कई तस्वीरें और रोमांटिक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी करके हर किसी को चौंका दिया था। अब हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि कब उन्होंने राज कुंद्रा को डेट करना शुरू किया था।

Trending Videos
Shilpa shetty reveales that she secretly dated Raj Kundra during shooting of Metro and Big Brother
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram

हाल ही में एक सिंगिंग रियलिटी शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने फिल्म मेट्रो का गाना 'इन दिनों दिल मेरा' गाया। इस गाने को सुनने के बाद शिल्पा ने बताया कि ये गाना उनकी लव लाइफ से जुड़ा है। शिल्पा ने कहा कि, 'मैं फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो की शूटिंग कर रही थी और बिग ब्रदर के लिए लंदन भी गई हुई थी। उसी वक्त मेरी राज से मुलाकात हुई थी। उन्हें 'इन दिनों' गाना काफी पसंद था। मैंने भी इस गाने को अपनी कॉलरट्यून बना लिया था। जब भी ये गाना बजता तो मेरे चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa shetty reveales that she secretly dated Raj Kundra during shooting of Metro and Big Brother
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : instagram/theshilpashetty

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की मुलाकात पहली बार लंदन में हुई थी। शिल्पा लंदन में रियलिटी शो बिग ब्रदर का हिस्सा थीं। इस शो से शिल्पा को काफी लोकप्रियता मिली थी। वो इस शो की विजेता भी बनी थीं।इसके साथ ही वो अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो की शूटिंग भी कर रहीं थीं। वहीं राज भी बिजनेस की दुनिया में काफी मशहूर थे। शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड S2 के प्रमोशन के दौरान राज कुंद्रा से उनका दोस्ती हुई थी।

Shilpa shetty reveales that she secretly dated Raj Kundra during shooting of Metro and Big Brother
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram: @theshilpashetty

शिल्पा ने कहा कि, 'मुझे पता था कि बिग ब्रदर में मेरा सफर बहुत लंबा नहीं होगा, लेकिन धीरे धीरे उस घर में मैने 6 महीने बिता दिए। इसके चलते मेरी फिल्म मेट्रो की शूटिंग में भी देरी हुई थी, लेकिन अनुराग ने कहा था कि तुम जब भी लौट कर आओगी तुम्हारे हिस्से की शूटिंग बाद में कर दी जाएगी'।

विज्ञापन
Shilpa shetty reveales that she secretly dated Raj Kundra during shooting of Metro and Big Brother
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/shilpashettians

इसके बाद से शिल्पा राज कुंद्रा को डेट करने लगीं थी, लेकिन उन्होंने अपने डेटिंग की खबरों को सामने नहीं आने दिया। शिल्पा और राज ने 22 नवंबर 2009 में शादी करके फैंस को हैरान कर दिया। इनकी शादी को 12 साल हो चुके हैं और आज भी उनके बीच बेशुमार प्यार देखने को मिलता है जो फैंस को काफी पसंद आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed