सब्सक्राइब करें

साउथ के रोमांस किंग कहलाते थे रेखा के पिता जेमिनी गणेशन, की थीं चार शादियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 22 Mar 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
death anniversary of south actor and rekha father gemini ganesan married four times
जेमिनी गणेशन - फोटो : Social media

जेमिनी गणेशन का असली नाम शिवाजी गणेशन है। जेमिनी गणेशन का जन्म 17 नवंबर 1920 को तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में हुआ था। उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर कॉलेज प्रोफेसर से की थी। साल 1947 में जेमिनी स्टूडियो में प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव के रुप में काम करने लगे। यहीं से उनके नाम में जेमिनी जुड़ गया। जेमिनी गणेशन ने फिल्मी करियर की शुरुआत 'मिस मालिनी' फिल्म से की थी। अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिसमें तेलुगु, मलायलम, कन्नड़, हिंदी फिल्में शामिल रहीं।

Trending Videos
death anniversary of south actor and rekha father gemini ganesan married four times
जेमिनी गणेशन - फोटो : Social media

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के पिता जेमिनी गणेशन की आज पुण्यतिथि है। तमिल सिनेमा जगत में जेमिनी को ‘कादल मन्नान’ यानि (रोमांस का बादशाह) का उपनाम दिया गया था। जेमिनी गणेशन ने रेखा की मां पुष्पावल्ली से गुपचुप शादी की थी। वे डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वो एक्टिंग की दुनिया में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
death anniversary of south actor and rekha father gemini ganesan married four times
जेमिनी गणेशन संग रेखा - फोटो : Social media

कहा जाता है जेमिनी गणेशन ने 4 शादियां कीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा, जिनका पूरा नाम भानुरेखा गणेशन था वो बाद में केवल रेखा के नाम से फेमस हुईं। जेमिनी गणेशन की पहली पत्नी का नाम पुष्पावल्ली था। रेखा जेमिनी और पुष्पावल्ली की संतान हैं। पुष्पावल्ली भी साउथ की फिल्मों में एक्ट्रेस थीं, लेकिन मां बनने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।

death anniversary of south actor and rekha father gemini ganesan married four times
जेमिनी गणेशन संग रेखा - फोटो : Social media

पुष्पावल्ली और जेमिनी की रेखा के अलावा एक बेटी राधा भी हैं। राधा तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, जेमिनी ने कभी पुष्पावल्ली को कभी सार्वजनिक तौर पर अपनी पत्नी स्वीकार नहीं किया था। साल 1991 में रेखा की मां पुष्पवल्ली का निधन हो गया। उनकी मौत के तीन साल बाद जेमिनी को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। जेमिनी गणेशन को यह अवॉर्ड रेखा के हाथों दिलवाया गया था। साल 2005 में 22 मार्च को वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। 1971 में जेमिनी गणेशन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन
death anniversary of south actor and rekha father gemini ganesan married four times
rekha - फोटो : social media

रेखा ने अपनी प्रतिभा के दम पर कड़े संघर्षों को झेलते हुए साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय किया। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। भले ही आज रेखा फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और अदाओं का जलवा आज भी बरकरार है। रेखा का साउथ इंडियन ट्रेडिशनल लुक किसी भी पार्टी में महफिल लूट लेता है। उन्हें बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed