{"_id":"605852758ebc3e8cd11fe308","slug":"bihar-patna-khesari-lal-yadav-and-akshara-singh-cancel-bhojpuri-show-at-patna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खेसारी-अक्षरा के शो से पहले बवाल: गुस्साई भीड़ ने गाड़ियों के शीशे तोड़े, शो छोड़कर भागे भोजपुरी स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खेसारी-अक्षरा के शो से पहले बवाल: गुस्साई भीड़ ने गाड़ियों के शीशे तोड़े, शो छोड़कर भागे भोजपुरी स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, रविवार को बिहार के राजधानी पटना से सटे फतुहा के सुकुलपुर स्थित छपाक वाटर पार्क के जमकर बवाल हुआ। यहां लोगों ने कई वाहनों के शीशे फोड़ डाले। खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कार्यक्रम आयोजित था।
2 of 5
पटना छपाक वाटर पार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रविवार यानी 21 मार्च को पटना के छपाक वाटरपार्क में होली के रंग, खेसारी और अक्षरा के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह आने वाली थीं। इस कार्यक्रम को शिवंता एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित किया गया था।
3 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इतनी भीड़ जुट गई कि आयोजकों के लिए संभालना बेहद मुश्किल हो गया। नतीजन, कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति होने के बाद अचानक आयोजकों ने कार्यक्रम को रद करने की घोषणा कर दी। लेकिन उस वक्त तक खेसारी लाल यादव पटना आ चुके थे और घटना के बाद रास्ते से ही इलाहाबाद लौट गए। हालांकि, बाद उन्होंने पटना के लोगों से माफी भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari lal yadav
वहीं, अक्षरा सिंह ने भी पटना आकर अपना इरादा बदल दिया। खेसारी लाल यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए इस घटना पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही पटना में दोबारा आएंगे और अपने चहेतों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम को अचानक स्थगित किए जाने को लेकर कोरोना का हवाला दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि अपने प्रदेश बिहार के रहने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए वे इलाहाबाद (प्रयागराज) में फिल्म की शूटिंग छोड़कर आए थे, लेकिन स्थिति कुछ ऐसी बदली कि पटना आकर भी वे अपने कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। साथ ही उन्होंने बताया कि अक्षरा सिंह भी पटना आ चुकी थीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कार्यक्रम में पत्थरबाजी कर दी, जिसके कारण प्रशासन ने इसे रद्द करा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।