{"_id":"5e0e00c68ebc3e881043a732","slug":"first-friday-of-the-year-is-unlucky-for-bollywood-films-but-seems-lucky-for-actor-vicky-kaushal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेता ने तोड़ी बॉलीवुड की मनहूसियत, साल के पहले 'काले' शुक्रवार को किया रंगीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेता ने तोड़ी बॉलीवुड की मनहूसियत, साल के पहले 'काले' शुक्रवार को किया रंगीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 02 Jan 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान, उरी, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार का दिन बॉलीवुड के लिए सबसे खास माना जाता है। इस दिन बॉलीवुड के किसी ना किसी स्टार की फिल्म रिलीज होती है। लेकिन साल की शुरुआत का जो पहला शुक्रवार होता है उसे मनहूस माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि साल का पहला शुक्रवार काला होता है। माना जाता है कि ये दिन किसी भी बड़े से बड़े स्टार के लिए फ्लॉप ही साबित होता है। इसके कई उदाहरण भी देखने को मिले हैं। बॉलीवुड में एक अभिनेता ऐसे भी हैं जिन्होंने इस भ्रांति को तोड़ा है।
2 of 6
tever
पहले उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनके लिए साल का पहला शुक्रवार मनहूस साबित हुआ है। साल 2015 से अब तक देखा जाए तो हर साल इस दिन रिलीज हुई फिल्में फ्लॉर ही साबित हुई हैं। चाहे वो फिल्म मेगास्टार अमिताभ बच्चन की ही क्यों ना हो। साल 2015 के पहले शुक्रवार (9 जनवरी) को अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'तेवर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने निर्देशित किया था। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
3 of 6
वजीर
- फोटो : Social Media
साल 2016 में अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म वजीर आई। इस फिल्म ने भी केवल 42 करोड़ का ही कारोबार किया था। इसके बाद साल 2017 के पहले शुक्रवार (13 जनवरी) नवाजुद्दीन सिद्दीकी और श्वेता त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'हरामखोर' के रिलीज हुई। इसके साथ ही श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओके जानू' भी रिलीज हुई। इन दोनों ही फिल्मों ने कोई कमाल नहीं दिखाया और बुरी तरह से फ्लॉप हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
mukkabaaz
- फोटो : twitter
इसके बाद आया साल 2018, जिसमें 12 जनवरी को तीन फिल्में रिलीज हुईं। फिल्म 'मुक्काबाज', '1920' और 'कालाकांडी'। यो तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी थीं। फिल्म मुक्काबाज ने जहां 10 करोड़ का कलेक्शन किया था। तो वहीं हॉरर थ्रिलर 1920 ने करीब 15 करोड़ का कारोबार किया। सैफ की फिल्म कालाकांडी तो इन दोनों फिल्मों को भी मात नहीं दे पाईं और 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर रुक गई।
विज्ञापन
5 of 6
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
इस भ्रांति को तोड़ने साल 2019 में आए अभिनेता विक्की कौशल। 11 जनवरी 2019 को दो फिल्में रिलीज हुईं। अनुपम खेर अभिनीत फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'। एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर 25 करोड़ का कलेक्शन कर नुकसान में रही। तो वहीं विक्की कौशल की फिल्म ने मनहूस शुक्रवार को रिलीज होने के बाद भी 244.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया और इस भ्रांति को तोड़ा कि साल के पहले शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्में फलॉप होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।