{"_id":"5a9bee254f1c1b692a8b52e9","slug":"first-picture-of-boney-kapoor-from-rameswaram-while-immerse-the-ashes-of-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की अस्थि विसर्जन की पहली तस्वीर आई सामने, बेटियों के साथ दिखाई दिए बोनी कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की अस्थि विसर्जन की पहली तस्वीर आई सामने, बेटियों के साथ दिखाई दिए बोनी कपूर
Mon, 05 Mar 2018 07:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 07:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Boney Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अस्थियां बोनी कपूर ने रामेश्वरम में विसर्जित कर दी है। कुछ देर पहले ही विसर्जन की तस्वीर सामने आई हैं जिसमें बोनी अपनी दोनों बेटियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही दो अन्य लोग दिखाई दिए।
2 of 4
sridevi
बोनी कपूर श्रीदेवी की अस्थियां स्पेशल एयरक्राफ्ट में लेकर चेन्नई पहुंचे थे। विसर्जन के लिए बोनी कपूर अपने परिवार के साथ शनिवार को रामेश्वरम के लिए रवाना हुए थे। रामेश्वरम में पूरे रीति-रिवाज के साथ समंदर में अस्थियों को प्रवाहित किया गया।
3 of 4
श्रीदेवी
54 साल की श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु में हुआ था, शायद इसीलिए रामेश्वरम में उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं। आपको बता दें, श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के लिए तमिलनाडु से पंडित बुलाए गए थे। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हुई जिसकी वजह से मुंबई में अंतिम संस्कार 28 फरवरी को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
v
अंतिम संस्कार से पहले श्रीदेवी की अंतिम यात्रा सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से निकाली गई जो कि विले पार्ले के श्मशान भूमि पर आकर खत्म हुई। श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था इसलिए सफेद फूलों से सजे खुले वाहन पर उनकी अंतिम यात्रा निकली। श्रीदेवी की मौत की वजह पहले कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना बताई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।