सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दक्षिण की फिल्मों में कमाल कर रहीं उत्तर भारत की ये हसीनाएं, एक दे चुकी कई सुपरहिट फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 19 Aug 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
five actresses of north india who found success in south indian cinema
अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

2020 के डेटा के मुताबिक बॉलीवुड इंडस्ट्री 183 अरब रुपये की हो गई है। देश में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि दक्षिण में बनने वाली फिल्में भी देशभर में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों में कोई एक भाषा नहीं बल्कि कई भाषाएं अच्छा सिनेमा बना रही हैं। इनमें तमिल इंडस्ट्री यानि कॉलीवुड, तेलुगु इंडस्ट्री यानि टॉलीवुड, मलयालम इंडस्ट्री यानि मॉलीवुड और कन्नड फिल्म इंडस्ट्री भी शामिल है। दक्षिण भारतीय फिल्मों से आईं कई हीरोइन, अब बॉलीवुड में अपना अच्छा खासा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में छाई रहने वाली कई हीरोइनें हिंदी बेल्ट यानि उत्तर भारत से ताल्लुक रखती हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन कौन सी हीरोइनें हैं, जो उत्तर भारत की होने के बावजूद दक्षिण भारतीय फिल्मों में खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही हैं। 

Trending Videos
five actresses of north india who found success in south indian cinema
भूमिका चावला - फोटो : इंस्टाग्राम

भूमिका चावला
इस लिस्ट में पहला नाम तेरे नाम फिल्म से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली भूमिका चावला का है। भूमिका अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रन में भी नजर आ चुकी हैं। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाली भूमिका की पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। भूमिका 50 से ज्यादा तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
five actresses of north india who found success in south indian cinema
शालिनी पांडे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शालिनी पांडे
जबलपुर, मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली शालिनी की पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी टॉलीवुड यानि तेलुगु इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसी फिल्म की कहानी पर बॉलीवुड में कबीर सिंह बनाई गई थी। 2017 में डेब्यू करने वाली शालिनी को कोई भी दक्षिण भारतीय भाषा नहीं आती है। शालिनी अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी फिल्म जयेश भाई जोरदार के साथ एंट्री करने जा रही हैं।

five actresses of north india who found success in south indian cinema
चार्मी कौर - फोटो : socio freak

चार्मी कौर
फिल्म आर.राजकुमार के गाने गंदी बात में नजर आने वाली चार्मी कौर पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 15 साल की उम्र से चार्मी ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म तेलुगु  भाषा की थी, जिसका नाम नी तोडू कावली था। इसके बाद चार्मी ने पीछे मुडकर नहीं देखा. वो अब तक तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्में कर चुकी हैं।

विज्ञापन
five actresses of north india who found success in south indian cinema
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तमन्ना भाटिया
पंजाबी परिवार से आने वाले इस नाम को आप पहचानते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले तमन्ना भाटिया एक म्यूजिक वीडियो लफ्जों में कह ना सकूं में नजर आईं थीं। महज 15 साल की उम्र में तमन्ना ने तेलुगु फिल्म श्री से अपना डेब्यू किया था। इसी साल उन्होंने हिंदी फिल्म चांद सा रोशन चेहरा में भी काम किया। अब तक तमन्ना 10 से ज्यादा तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वो दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed