{"_id":"5a7982424f1c1b2d068b4f22","slug":"five-controversial-film-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब 'झांसी की रानी' विवादों में, जानिए 5 ऐसी फिल्में जिनपर हो चुका है विरोध","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब 'झांसी की रानी' विवादों में, जानिए 5 ऐसी फिल्में जिनपर हो चुका है विरोध
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Feb 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पद्मावत' के बाद अब बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' पर विवाद के बादल मंडराने लगे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब रिलीज से पहले फिल्म पर विरोध हुआ हो। जानिए, पहली ऐसी 5 फिल्में, जिनकी रिलीज से पहले जमकर विरोध हुआ...
फिल्म- पद्मावत
हाल ही में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर 'पद्मावत' का कई राज्यों में विरोध देखने को मिला। फिल्म के पीछे राजस्थान के राजपूत समाज का विरोध था। उनका कहना था कि इसमें रानी 'पद्मावत' को गलत तरीके से पेश किया गया है।
वहीं फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस तरह की किसी भी चीज को गलत तरीके से न पेश करने की बात कही। हालांकि कुछ राज्यों को छोड़कर यह फिल्म हर जगह सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
वहीं फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस तरह की किसी भी चीज को गलत तरीके से न पेश करने की बात कही। हालांकि कुछ राज्यों को छोड़कर यह फिल्म हर जगह सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म- उड़ता पंजाब
2016 में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर स्टारर फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर भी विवाद देखने को मिला था। मल्टी डायरेक्टेड इस फिल्म में पंजाब के युवाओं के बीच फैल रही नशे की लत को दिखाया गया है। इस फिल्म को लेकर पंजाब सरकार ने काफी विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म- बाजीराव-मस्तानी
‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर भी महाराष्ट्र के एक समाज ने विरोध किया था। यह फिल्म 2015 में आई थी। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर बाजीराव पेशवा के वंशजों ने आरोप लगाया था कि मराठा राजा और उनकी पत्नियों काशीबाई और मस्तानी का फिल्म में चित्रण करते समय ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई। फिल्म में ‘पिंगा’ गाने को लेकर भी विवाद किया गया था, मगर काफी मुश्किलों के बाद इस फिल्म को रिलीज किया गया।
विज्ञापन
फिल्म- ऐ दिल का मुश्किल
एतिहासिक मुद्दे पर न होने का बावजूद भी करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'ऐ दिल का मुश्किल' को लेकर काफी विवाद हुआ था। यह फिल्म 2016 मे रिलीज हुई थी। फिल्म में विवाद का सबसे बड़ा कारण पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान थे।
फवाद खान को लेकर मुंबई के एक राजनीतिक दल ने काफी विरोध किया था, मगर करण को इस फिल्म को किसी तरह से रिलीज करने में कामयाबी मिल गई। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे।
फवाद खान को लेकर मुंबई के एक राजनीतिक दल ने काफी विरोध किया था, मगर करण को इस फिल्म को किसी तरह से रिलीज करने में कामयाबी मिल गई। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे।