फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति को तलाक देकर एक्ट्रेस ने रचाई दूसरी शादी, इस वजह से सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल

Tue, 06 Feb 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Malayalam actress Divya Unni got second marriage with US based engineer
मलयालम एक्ट्रर्स और फेमस क्लासिकल डांसर दिव्या उन्नी एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध गई हैं। यह उनकी दूसरी शादी है। खास बात यह है कि दिव्या की शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह तरह की बाते होने लगी हैं। 
Malayalam actress Divya Unni got second marriage with US based engineer
गौरतलब है कि दिव्या ने बीते साल ही अपने पति डॉक्टर सुधीर शेखर को तलाक दिया है। इसके बाद उन्होंने इंजीनियर अरुण कुमार से शादी कर ली। दिव्या ने सुधीर शेखर से साल 2002 में शादी की थी। पहले पति से तलाक लेते ही उन्होंने एक बिजनेस मैन से शादी कर ली और लोग इसी पर बाते बना रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 
 
Malayalam actress Divya Unni got second marriage with US based engineer
बताया जा रहा है कि अरुण -दिव्या एक दूसरे को पहले जानते थे। पति से तलाक लेने के बाद दिव्या ने अमेरिका के ह्यूस्टन में श्री गुरुवायरप्पन मंदिर में अरुण के साथ शादी की। उनकी इस शादी में परिवार वालों के अलावा खास दोस्त मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Malayalam actress Divya Unni got second marriage with US based engineer
इतना ही नहीं दिव्या ने अपनी दूसरी शादी की फोटोज अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए दिव्या ने अपने सभी फैंस को और रिश्तेदारों को प्यार देने के लिए धन्यवाद भी किया। आपको बता दें कि दिव्या ने साल 1996 में मलयालम फिल्म 'कल्यान सुगंधिकम' से डेब्यू किया था। 
विज्ञापन
Malayalam actress Divya Unni got second marriage with US based engineer
अब दिव्या अमेरिका का ह्यूस्टन में अपना डांस स्कूल चलाती हैं जिसका नाम श्रीपद्म स्कूल ऑफ आर्ट्स है। इसके अलावा वह भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मोहिनिअट्टम की डांस ट्रेनिंग भी देती हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed