{"_id":"5ccf85b7bdec2207594b029c","slug":"five-dangerours-psycho-villain-ever-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे खतरनाक साइको विलेन, देखकर आज भी कांप जाती है रूह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे खतरनाक साइको विलेन, देखकर आज भी कांप जाती है रूह
बॉलीवुड फिल्मों में शुरुआती दौर से ही विलेन का किरदार देखने को मिला है। साथ ही कई फिल्मों में विलेन के किरदार को डरावना और खूंखार दिखाने के लिए समय-समय पर एक्सपेरिमेंट भी किए गए हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 5 साइको विलेन के किरदार की जिन्हें सोचकर भी मन में डर पैदा हो जाए...
2 of 6
Shabana Azmi
- फोटो : social media
फिल्म मकड़ी ने अपनी रिलीजिंग से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर ली थी। फिल्म में चुड़ैल का किरदार दिखाया गया था जिसे देखकर सिनेमाहॉल में बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी सहम गए थे। बता दें कि फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी।
3 of 6
Ashutosh Rana
- फोटो : social media
एक्टर आशुतोष राणा की एक्टिंग तो पहले से ही तारीफे काबिल है। लेकिन जब वह अपने खलनायकी वाले रूप में फिल्मों में नजर आते हैं तो अलग ही नजारा होता है। बात करेंगे अक्षय कुमार की फिल्म संघर्ष की जिसमें उन्होंने लज्जा शंकर का बहुत ही भयंकर किरदार किया था। आशुतोष राणा को साइको विलेन के नाम भी पहचाना जाता है। आशुतोष की आंखों को देख कोई भी आसानी से डर जाएगा।
विज्ञापन
4 of 6
Prashant Narayanan
- फोटो : social media
एक्टर प्रशांत नारायण का फिल्म मर्डर 2 में धीरज पांडे का किरदार बेहद डरावना और खूंखार था। फिल्म में वह लड़कियों का बड़ी बेरहमी से कत्लेआम करते थे। इसके बाद उन्हें फिल्म रॉकी हैंडसम में भी इस तरह का डरावना किरदार निभाते हुए देखा गया था।
5 of 6
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : social media
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में यहां तक का सफर अपने दमदार अभिनय के बल पर किया है। वैसे तो नवाज का हर फिल्म में खलनायकी का किरदार बड़ा ही खतरनाक होता है लेकिन फिल्म 'रमन राघव' में उन्होंने अपनी साइको खलनायकी की अलग मिसाल दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।