{"_id":"5e0339228ebc3e87d700d805","slug":"five-news-of-deepika-padukone-kalki-koechlin-paresh-rawal-hrithik-roshan-raftaar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल ड्रेस में नजर आईं दीपिका, सिंगर बोला- 'सीने पर गोली खा सकता हूं', पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्कूल ड्रेस में नजर आईं दीपिका, सिंगर बोला- 'सीने पर गोली खा सकता हूं', पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 25 Dec 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone,Raftaar
- फोटो : amar ujala
Link Copied
'छपाक' से दीपिका का स्कूल गर्ल लुक वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'छपाक' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। 'छपाक' का प्रमोशन करने के लिए उन्होंने बेहद अलग अंदाज चुना। इस बीच 'छपाक' से जुड़ा दीपिका का स्कूल गर्ल लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जी हां, फिल्म 'छपाक' में दीपिका ने स्कूल छात्रा का किरदार निभाया है? इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण ब्लू कलर की स्कूल ड्रेस में नजर आईं।
A post shared by Bollywood (@bollywoodobsession_) on
Trending Videos
कल्कि केकलां ने कहा, देव-डी करने के बाद लोगों ने किया अपशब्द का इस्तेमाल
2 of 5
kalki koechlin
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है तब से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उन्होंने अपने फिल्मी सफर को लेकर बड़ी बात बोली है। कल्कि केकलां ने हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म देव-डी की थी तो बहुत लोगों ने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। कल्कि केकलां के अनुसार कई अखबरों में उनका परिचय इस तरह दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल रिलीज होगा 'हेरी फेरी', 'ओह माय गॉड' का सीक्वल
3 of 5
अक्षय कुमार और परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार परेश रावल ने अपनी दो बड़ी फिल्मों को लेकर खुलासा किया है। परेश रावल के अनुसार उनकी सुपरहिट फिल्म 'हेरी फेरी' का तीसरा और 'ओह माय गॉड' का दूसरा सीक्वल अगले साल रिलीज होने जा रहा है। इस बात की पुष्टि खुद परेश रावल ने ट्विटर पर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,दोनों फिल्में अगले मानसून से पहले आ रही हैं। गौरतलब है कि दोनों फिल्में बॉलीवुड की बड़ी हिट्स में गिनी जाती हैं।
इस साल रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। दर्शकों ने फिल्म में ऋतिक के एक्शन के अलावा उनके लुक को भी काफी पसंद किया। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी उनके लुक की तारीफ की थी। उन्होंने ट्वीट कर ऋतिक के बारे में लिखा था कि डेथ बाय चॉकलेट बताया था। अब ऋतिक ने दीपिका के कमेंट पर कहा है कि "मुझे सचमुच नहीं पता कि उस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं। मुझे काफी खुशी हुई।"
विज्ञापन
सीएए को लेकर बोले रैपर रफ्तार
5 of 5
रफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
नागरिकता कानून (Citizen Amendment act 2019) के खिलाफ के कई हिस्से में लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कानून के खिलाफ बॉलीवुड के कई सितारे भी हैं। बीते दिनों ये सितारे भी नागरिकता कानून के खिलाफ मुंबई की सड़कों पर उतर आए। अब सीएए को लेकर मशहूर गायक और रैपर रफ्तार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस कानून का विरोध किया है। एक इवेंट के दौरान रफ्तार ने कहा कि मैं अपने बॉडीगार्ड अरशद के लिए सीने पर गोली खा लूंगा, लेकिन देश से बाहर नहीं जाने दूंगा।
It takes guts to say what you have said @raftaarmusic, that too, in front of such a huge crowd with people of different ideologies. This is how stars can use their privilege, power and reach to stand for what's right. Thank you.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।