फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर का जन्मदिन और दिलीप कुमार को मिला खास सम्मान, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Sat, 14 Dec 2019 07:53 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 14 Dec 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
five news of Raj Kapoor Sameera Reddy Tanhaji The Unsung Warrior Deepika Padukone Dilip Kumar today
Raj Kapoor,Dilip Kumar - फोटो : amar ujala

राज कपूर का आज जन्मदिन


शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। 1930 में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर थियेटर में काम करने के चलते मुंबई पहुंचे। राज कपूर ने अपने तीनों बेटों के करियर को संवारने में वैसे तो कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन क्या आपको पता है कि एक फिल्म को लेकर राज कपूर और उनके छोटे बेटे राजीव कपूर के बीच अनबन हो गई थी। 

जब राज कपूर और छोटे बेटे के बीच आ गई थी दरार, वजह बनी थी ये अभिनेत्री
 

समीरा रेड्डी आज मना रही हैं अपना जन्मदिन

five news of Raj Kapoor Sameera Reddy Tanhaji The Unsung Warrior Deepika Padukone Dilip Kumar today
sameera reddy - फोटो : social media

समीरा रेड्डी जब फिल्मों में आईं तो सभी ने यही कहा कि वो बहुत आगे तक जाएंगी। उनकी अदाओं और अभिनय ने लोगों को अपना दीवाना जो बना दिया था हालांकि कुछ सालों बाद वो बॉलीवुड से गायब हो गईं। 14 दिसंबर को समीरा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

इस अभिनेत्री की पुरानी तस्वीरों को देख खा जाएंगे धोखा, फिल्मों से दूर कर रहीं ये काम

'तानाजी' को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर

five news of Raj Kapoor Sameera Reddy Tanhaji The Unsung Warrior Deepika Padukone Dilip Kumar today
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'तानाजी – द अनसंग वारियर' को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। दरअसल याचिका में तानाजी मालुसरे के असली वंश को दिखाने का निर्देश फिल्म के निर्देशक को देने की मांग की गई है। इसके साथ ही याचिका में कहा गया है कि अगर फिल्म में तानाजी मालुसरे की असली वंशावली नहीं दिखाई गई है, तो फिल्म को सार्वजनिक रूप से दिखाने का सर्टिफिकेट न दिया जाए। गौरतलब है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय कोली राजपूत संघ द्वारा का आरोप लगाया है कि फिल्म के निर्माता गलत तरीके से तानाजी को मराठा समुदाय का दिखा रहे हैं, जबकि वह वास्तव में एक क्षत्रिय महादेव कोली थे। इस याचिका पर 19 दिसंबर को सुनवाई होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका को मिला क्रिस्टल अवॉर्ड

five news of Raj Kapoor Sameera Reddy Tanhaji The Unsung Warrior Deepika Padukone Dilip Kumar today
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल फिलहाल में फिल्म छपाक को लेकर सुर्खियो में हैं। ऐसे में अब दीपिका के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल दीपिका ने क्रिस्टल अवॉर्ड जीता है। ये सम्मान दीपिका को मेंटल हेल्थ के प्रचार प्रसार के लिए दिया गया है। बता दें कि दीपिका कई इंटरव्यू में खुद इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं, वहीं उन्होंने ये भी बताया था कि एक वक्त था जब वो डिप्रेशन में थीं।

विज्ञापन

97वें जन्मदिन के मौके पर दिलीप कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्सं

five news of Raj Kapoor Sameera Reddy Tanhaji The Unsung Warrior Deepika Padukone Dilip Kumar today
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की फिल्मों से 5 बेहतरीन नगमे.... - फोटो : Amar Ujala
हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार 11 दिसंबर 2019 को 97 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर पूरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने सिनेमा जगत के इस महान कलाकार को शुभकामनाएं दी। इस खास मौके पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मानित कर इस मौके को और भी खास बना दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed