फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावुक हुए रणवीर सिंह, फिल्म को देख रोए शाहिद, विदेशी अभिनेता ने शाहरुख को कहा- धन्यवाद, पांच खबरें

Tue, 10 Dec 2019 03:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 10 Dec 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
five news of Rajinikanth Ranveer Singh Mohammad Khan disha patani Shahid Kapoor
Ranveer Singh, Shahid Kapoor - फोटो : amar ujala

'बैंड बाजा बारात' को नौ साल पूरे
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रणवीर सिंह और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की सुपरहिट फिल्म 'बैंड बाजा बारात' को आज रिलीज हुए नौ साल हो चुके हैं। 'बैंड बाजा बारात' रणवीर की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। 'बैंड बाजा बारात' के नौ साल पूरे होने पर रणवीर सिंह ने इस फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर साझा की है। जिसको उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें फिल्म 'बैंड बाजा बारात' साल 2010 में रिलीज हुई थी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It was all a dream 💫 9 years to the day #ifyouknowyouknow

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

five news of Rajinikanth Ranveer Singh Mohammad Khan disha patani Shahid Kapoor
रजनीकांत - फोटो : ANI

रजनीकांत की फैंस को सलाह

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत 12 दिसंबर को 69 साल के होने वाले हैं। उनके फैंस उनके जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाते हैं। ऐसे में रजनीकांत ने अपने फैंस से अपील की है कि वह उनके जन्मदिन पर किसी भी तरह का बड़ा जश्न ना मनाया बल्कि जरूरतमंदों की मदद करें। रजनीकांत जल्द फिल्म 'दरबार' में दिखाई देंगे। उनकी ये फिल्म पोंगल पर रिलीज होगी। 
five news of Rajinikanth Ranveer Singh Mohammad Khan disha patani Shahid Kapoor
Shahrukh Khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इंडोनेशियन के अभिनेता ने शाहरुख को किया अवॉर्ड समर्पित
सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में देखने को मिलती है। ऐसे में इंडोनेशियन के अभिनेता मोहम्मद खान ने अपना अवॉर्ड शाहरुख खान को समर्पित किया है। रविवार को इंडोनेशियन में Citra Awards 2019 हुए। इस शो में अभिनेता मोहम्मद खान को सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता के लिए Piala Citra अवॉर्ड दिया गया, लेकिन उन्होंने ये अवॉर्ड शाहरुख खान को समर्पित किया। साथ ही अपनी विनिंग स्पीच में उन्होंने हिंदी में शाहरुख खान के लिए बहुत सी बातें कहीं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
five news of Rajinikanth Ranveer Singh Mohammad Khan disha patani Shahid Kapoor
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram

दिशा पाटनी ने साझा की बिकिनी तस्वीर
दिशा पाटनी फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें साझा करते रहती हैं। इस बार दिशा पाटनी ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट अपनी बिकिनी तस्वीर साझा की है। जिसमें वह ब्लैक बिकिनी पहनी नजर आईं। दिशा के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

💚🧚♀️ #MyCalvins @calvinklein

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

विज्ञापन
five news of Rajinikanth Ranveer Singh Mohammad Khan disha patani Shahid Kapoor
शाहिद कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai

इसलिए 'जर्सी' का हिंदी रीमेक करने के लिए राजी हुए शाहिद
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने इस साल ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। अब वह जल्द ही तेलुगू फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगे। ऐसे में शाहिद कपूर ने खुलासा किया है कि वह दोबारा क्यों किसी फिल्म की हिंदी रीमेक करने के लिए राजी हुए। उन्होंने कहा, 'मैं दोबारा (कबीर सिंह के बाद) किसी रीमेक फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। मैं ऑरिजनल फिल्म करना चाहता था, वरना लोगों को लगता कि मैं बस रीमेक फिल्में ही कर रहा हूं, लेकिन जब मैंने 'जर्सी' देखी तो वह मेरे दिल को छू गया। जिसके बाद मैं इसका भी हिंदी रीमेक करने के लिए राजी हो गया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed