फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवीना की 'मातृ' देखने से पहले 5 क्लिक में जानें कैसी है ये फिल्म

Sat, 22 Apr 2017 03:48 PM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Sat, 22 Apr 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
Five Reasons Why Raveena Tandon's 'Maatr' Is Not Worth A Penny
रवीना टंडन
शुक्रवार को रिलीज हुई दो फिल्मों में से 'मातृ' स्त्रियों के विरुद्ध हिंसा पर आधारित फिल्म है। रवीना टंडन इस फिल्म के जरिये लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। बता दें इस फिल्म में रवीना के साथ मधुर मित्तल, दिव्या जगदाले, रुशाद राणा, अनुराग अरोड़ा, अलीशा ख़ान और शैलेन्द्र गोयल जैसे अन्य कलाकार भी नजर आ रहे है।


'मातृ' का निर्देशन डेब्युटेन्ट डायेरेक्टर अश्तर सैय्यद ने किया है। जबकि फिल्‍म की कहानी को माइकल पेलिको ने लिखा है। फिल्म 'मातृ' एक मां के बदले की कहानी है, जिसकी बेटी का बलात्कार उसकी आंखों के सामने हो जाता है।

स्त्रियों के विरुद्ध हिंसा पर आधारित अब तक जो भी चर्चित फिल्में आई हैं, उनमें फिल्म 'मातृ' की कहानी सबसे कमजोर है। अगर आप भी इस वीकेंड फिल्म 'मातृ' देखने का मन बना रहे हैं तो फिल्म से जुड़ी ये पांच बातें जरूर पढ़िए...


ये भी पढ़े- इस गाने की शूटिंग के वक्त प्रेग्नेंट थी नीतू कपूर: ऋषि कपूर
Five Reasons Why Raveena Tandon's 'Maatr' Is Not Worth A Penny
रवीना टंडन की फिल्म 'मातृ'
इंटरवेल से बढ़ते हुए अंत तक आधा दर्जन से ज्यादा बलात्कारियों और राज्य के मुख्यमंत्री की हत्या होती है। हत्याओं का अंदाज ऐसा कि उन्हें अंजाम देती नायिका पर अंगुली तक नहीं उठती। अपराधी-पुलिस-राजनीति के गठबंधन में यहां पुलिस कमजोर और हताश है। मातृ में न तो कथा की चमक है और न पटकथा का शिल्प। 
Five Reasons Why Raveena Tandon's 'Maatr' Is Not Worth A Penny
रवीना टंडन की फिल्म 'मातृ'
रवीना का अभिनय निराशाजनक-एक दशक पहले पारी समेट चुकीं रवीना अपनी दूसरी पारी में अपने अभिनय से फिल्म में कोई संवेदना नहीं जगा पाती है। उनके ऐक्शन सीम से थ्रिल गायब नजर आ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Five Reasons Why Raveena Tandon's 'Maatr' Is Not Worth A Penny
रवीना टंडन की फिल्म 'मातृ'
फिल्म के बेहद निराशाजनक होने की वजह सेंसर की कैंची को बताया जा सकता है, परंतु फिल्म में जो भी कुछ देखने के लिए सामने आता है वह भी दर्शकों को बांधने में नाकाम साबित होता है।

 
विज्ञापन
Five Reasons Why Raveena Tandon's 'Maatr' Is Not Worth A Penny
रवीना टंडन की फिल्म 'मातृ'
अमेरिकी फिल्म निर्माता-लेखक माइकल पैलिको ने फिल्म 'मातृ' की कहानी लिखी है। उम्मींद जताई जा रही थी कि अमेरिकी फिल्म निर्माता-लेखक होने की वजह से फिल्म की कथा-पटकथा में नयापन या विशेषता होगी। लेकिन ऐसा कुछ फिल्म में देखने को नहीं मिला।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed