{"_id":"58ae7a614f1c1b0511b22fb0","slug":"flashback-how-bombay-to-goa-song-was-shot-with-amitabh-bachchan-and-mehmood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack : महमूद के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाए अमिताभ, बोले 'मुझसे न हो पाएगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack : महमूद के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाए अमिताभ, बोले 'मुझसे न हो पाएगा'
Thu, 23 Feb 2017 09:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये वो दौर था जब अमिताभ स्ट्रगल कर रहे थे। बॉम्बे टू गोवा फिल्म की शूटिंग चल रही थी और अमिताभ से नाचने को कहा गया। ऐसा क्या हुआ जो अमिताभ इतना डर गए कि महमूद के पैरों में गिरकर रोने लगे।
दरअसल महमूद ने ये फिल्म अमिताभ बच्चन और अपने भाई अनवर अली को लॉन्च करने के लिए बनाई। सब अच्छे से चल रहा था, फिल्म के सीन भी बड़े आराम से शूट हो रहे थे। ये देख महमूद भी खुश थे। लेकिन बात अटकी एक गाने पर आकर जिसने अमिताभ बच्चन को बुखार तक बुला दिया।
FlashBack : जब 'बॉम्बे टू गोवा' के इस गाने पर नाचने के नाम पर अमिताभ को आ गया बुखार और रोने लगे
2 of 6
दरअसल फिल्म का एक गाना था 'देखा ना हाय रे सोचा ना' और महमूद चाहते थे कि अमिताभ उस गाने पर नाचें। लेकिन अमिताभ को नाचना आता नहीं था और जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला कि महमूद साहब उन्हें नचाना चाहते हैं तो वो घबरा गए।
ऐसे लगा जैसे किसी ने उनकी जान ही मांग ली हो। अब मरता क्या ना करता। अमिताभ बच्चन ने जैसे-तैसे नाचना शुरु किया। लेकिन ये क्या अमिताभ बच्चन के कदम धुन के साथ मैच ही नहीं कर रहे थे। इस गाने के लिए अमिताभ को कई रीटेक देने पड़े लेकिन धुन कहीं और तो कदम कहीं और।
FlashBack : जब 'बॉम्बे टू गोवा' के इस गाने पर नाचने के नाम पर अमिताभ को आ गया बुखार और रोने लगे
3 of 6
ऐसी स्थिति देख अमिताभ दुखी हो गए और चारों तरफ नजर घुमाकर देखा। उन्हें लगा मानो सभी उनका मजाक उड़ा रहे हों, कह रहे हों, 'ये देखो इन्हें तो नाचना भी नहीं आता'। बस दुखी होकर अमिताभ अपने कमरे में चले गए। महमूद चारों तरफ उन्हें ढूंढते रहे और जब उन्हें लोगों ने बताया कि अमिताभ अपने कमरे में हैं तो महमूद बाहर ही अमिताभ का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : जब 'बॉम्बे टू गोवा' के इस गाने पर नाचने के नाम पर अमिताभ को आ गया बुखार और रोने लगे
4 of 6
घंटे दर घंटे बीतते रहे लेकिन अमिताभ बाहर नहीं आए। यह देख महमूद का माथा ठनक गया और वो तुरंत अमिताभ के कमरे में गए। लेकिन वहां जाकर महमूद ने जो देखा उससे उनके होश उड़ गए। महमूद ने देखा कि अमिताभ बिस्तर पर पड़े थे और उन्हें 102 डिग्री बुखार था। महमूद को देख अमिताभ घबरा गए और सोचने लगे कि वो बुखार में भी उन्हें नचाकर ही दम लेंगे।
बस फिर क्या था अमिताभ बच्चन जोर-जोर से रोने लगे और महमूद के पैरौं मे गिरकर गिड़गिड़ाए। अमिताभ ने महमूद से कहा, ' भाईजान मुझसे डांस नहीं हो पाएगा, मुझे नाचना नहीं आता।' लेकिन महमूद का दिल नहीं पिघला और उन्होंने कहा कि जो चल सकता है वो नाच भी सकता है।
विज्ञापन
FlashBack : जब 'बॉम्बे टू गोवा' के इस गाने पर नाचने के नाम पर अमिताभ को आ गया बुखार और रोने लगे
5 of 6
अमिताभ गिड़गिड़ाते रहे लेकिन महमूद टस से मस नहीं हुए। थक-हारकर महमूद ने कहा कि जैसा डांस आता है वैसा ही करो, हम उसी तरह शूट कर लेंगे। इस बारे में महमूद ने अपनी टीम को भी हिदायत दे दी और कहा कि अमिताभ जैसा भी डांस करें उसे शूट कर लेना। उनका डांस देख हंसना मत और खूब तालियां बजाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।