फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FlashBack : किसी भी हीरो को पसंद नहीं थी ये हीरोइन, फिर किया कुछ ऐसा, बना रिकॉर्ड

Tue, 07 Feb 2017 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
FlashBack : Nobody wanted to work with this yesteryear actress but later everything changed
60 और सत्तर के दशक में एक हीरोइन फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से कदम जमाने की कोशिश में लगी थी, लेकिन कोई भी हीरो उसके साथ काम करना नहीं चाहता था। लेकिन वक्त का पहिया फिर ऐसा बदला कि हर हीरो इस हीरोइन के साथ काम करने किए जद्दोजहद करने लगा। ये हीरोइन थी हुस्न और खूबसूरती की मल्लिका मुमताज, जिनकी मनमोहक मुस्कान और खिलखिलाहट ने सभी को अपना दीवाना बना दिया था।

FlashBack : किसी भी हीरो को पसंद नहीं थी ये हीरोइन, बाद में बनी बड़ी स्टार और कायम किया ये रिकॉर्ड

FlashBack : Nobody wanted to work with this yesteryear actress but later everything changed
- फोटो : self
आज भी मुमताज के लाखों दीवाने हैं। ना सिर्फ उनकी खूबसूरती के चर्चे आम थे बल्कि जिस अदायगी और स्टाइल के साथ वो साड़ी पहनती थीं, लोग उसके भी कायल थे। बावजूद इसके कोई हीरो इस हीरोइन के साथ काम  नहीं करना चाहता था। दरअसल मुमताज ने 12 साल की बेहद छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। कम उम्र होने की वजह से कोई भी निर्माता-निर्देशक यहां तक कि हीरो भी उन्हें लीड हीरोइन के तौर पर फिल्मों में नहीं लेना चाहता था। यही वजह रही कि मुमताज को शुरुआती दिनों में कई फिल्मों में एक साइड एक्ट्रेस का रोल करना पड़ा।

FlashBack : किसी भी हीरो को पसंद नहीं थी ये हीरोइन, बाद में बनी बड़ी स्टार और कायम किया ये रिकॉर्ड

FlashBack : Nobody wanted to work with this yesteryear actress but later everything changed
- फोटो : self
लेकिन इन साइड किरदारों में भी मुमताज को नोटिस किया गया। मुमताज को लगा कि अब उनके दिन फिरेंगे और मुख्यधारा की फिल्मों में काम मिलेगा, हीरो के साथ रोमांस करने का मौका मिला। पर हुआ उल्टा। मुमताज की जद्दोजहद जारी रही और थक-हारकर उन्हें बी-ग्रेड फिल्मों का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान उन्होंने 16 एक्शन फिल्में कीं जिनमें उनकी जोड़ी दारा सिंह के साथ बनी। इन दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई और उनकी 10 फिल्में हिट रहीं। इन एक्शन फिल्मों की बदौलत मुमताज की छवि एक स्टंट हीरोइन की बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

FlashBack : किसी भी हीरो को पसंद नहीं थी ये हीरोइन, बाद में बनी बड़ी स्टार और कायम किया ये रिकॉर्ड

FlashBack : Nobody wanted to work with this yesteryear actress but later everything changed
- फोटो : self
फिर आया वो दौर जब मुमताज ने ए-ग्रेड की फिल्मों का रूख किया। मुमताज ए-ग्रेड की फिल्म पाने के लिए हाथ-पैर मार रहीं थीं पर कोई भी उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं था। यहां तक कि उस दौर के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र और शशि कपूर ने भी मुमताज के साथ काम करने से मना कर दिया। उनका तर्क था कि वो एक स्टंट हीरोइन के साथ काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

FlashBack : किसी भी हीरो को पसंद नहीं थी ये हीरोइन, बाद में बनी बड़ी स्टार और कायम किया ये रिकॉर्ड

FlashBack : Nobody wanted to work with this yesteryear actress but later everything changed
मतलब साफ था कि मुमताज का सुनहरा सफर अभी शुरु नहीं हुआ था और फिर मुमताज अपनी लड़ाई में जुट गईं। उन्होंने फिर ए-ग्रेड की फिल्मों में सपोर्टिंग रोल ही करने शुरु कर दिए। 'काजल', 'खानदान', 'मेरे सनम' और 'पत्थर के सनम' जैसी कई ऐसी ए-ग्रेड फिल्में रहीं जिनमें मुमताज का साइड किरदार था। आखिरकार उन्हें फिल्म 'आराधना' में राजेश खन्ना के साथ मुख्य हीरोइन का किरदार मिला। फिल्म हिट हुई, दोनों की जोड़ी भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। बस यहीं से मुमताज का सुनहरा सफरनामा शुरु हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed