फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flashback: निम्मी के साथ काम करने को तरसते थे स्टार्स, शोमैन की फिल्म में सपोर्टिंग रोल को हो गईं थीं तुरंत राजी

Mon, 27 Jun 2022 09:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Jun 2022 09:05 AM IST
विज्ञापन
Flashback: raj kapoor given break to actress Nawab Bano aka nimmi who called The Unkissed Girl of India
निम्मी-राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेत्री निम्मी उर्फ नवाब बानो 50 और 60 के दशक की नामी अभिनेत्रियों में शुमार थीं। बड़े-बड़े फिल्म निर्माता और निर्देशक उनके साथ काम करने को तरसते थे। उन्होंने कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। दरअसल, निम्मी की मां वहीदा अपने समय की मशहूर अभिनेत्री और गायिका थीं। निम्मी की उम्र करीब 11 साल रही होगी, तभी वहीदा का निधन हो गया, जिसके बाद निम्मी को उनके नाना-नानी ने पाला। निम्मी बचपन से ही अपनी मां वहीदा की तरह हीरोइन बनना चाहती थीं। उनकी यह हसरत आखिर पूरी हुई और वह इंडस्ट्री की सबसे चहेती अदाकारा बनीं।

Flashback: raj kapoor given break to actress Nawab Bano aka nimmi who called The Unkissed Girl of India
निम्मी-नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मीले स्वभाव वाली थीं निम्मी
बता दें कि निम्मी की मां का महबूब खान से अच्छा रिश्ता था। एक दिन महबूब ने निम्मी को अपने स्टूडियो में मिलने बुलाया, जहां फिल्म 'अंदाज' की शूटिंग चल रही थी। दरअसल महबूब खान चाहते थे कि निम्मी फिल्म निर्देशन से परिचित हों। इसमें कोई दोराय नहीं कि वह कमाल की अभिनेत्री थीं, मगर स्वभाव से वह बेहद शर्मीली थीं। हालांकि, जब उन्होंने स्टूडियो में कदम रखा तो उन्हें मशहूर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक राज कपूर ने देखा। वह उस वक्त फिल्म 'अंदाज' में बतौर अभिनेता काम कर रहे थे। जब उन्होंने निम्मी को देखा तो वह किसी भी कीमत पर अभिनेत्री को अपनी फिल्म 'बरसात' में लेना चाहते थे।

Flashback: raj kapoor given break to actress Nawab Bano aka nimmi who called The Unkissed Girl of India
निम्मी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर ने ऑफर किया पहला रोल
राजकपूर ने फिल्म 'बरसात' में निम्मी को लेने का पूरा मन बना लिया था, मगर समस्या यह थी कि इस फिल्म में नरगिस को पहले ही कास्ट कर लिया गया था। ऐसे में उन्होंने निम्मी को सपोर्टिंग रोल निभाने का ऑफर दिया। निम्मी ने भी बिना देर किए फिल्म के लिए हामी भर दी। इस फिल्म के बाद तो निम्मी सुपरहिट हो गईं। उन दिनों दिलीप कुमार, देव आनंद जैसे बड़े स्टार्स उनके साथ काम करने के लिए तरसते थे। निम्मी ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में की हैं। उनकी सभी फिल्मों को दर्शकों से काफी प्यार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flashback: raj kapoor given break to actress Nawab Bano aka nimmi who called The Unkissed Girl of India
निम्मी - फोटो : सोशल मीडिया

इसलिए कहलाईं 'द अन किस्ड गर्ल ऑफ इंडिया' 
निम्मी को 'द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया' भी कहा गया। जिसका अर्थ है भारत की एक लड़की, जिसे किस नहीं किया गया था। इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। इसका खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में किया था। निम्मी की फिल्म 'आन' का प्रीमियर लंदन के रिआल्टो थिएटर में हुआ था। इस प्रीमियर में दुनियाभर के कई बड़े सितारे मौजूद थे। यहां एक्टर एरोल फ्लिन भी थे। एरोल ने निम्मी का हाथ चूमने की कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री पीछे हट गईं। निम्मी ने कहा, 'क्या आप नहीं जानते कि मैं एक भारतीय लड़की हूं?' अगले दिन अखबार में हेडलाइन थी 'द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया'। बता दें कि 25 मार्च 2020 को 88 वर्ष की उम्र में एक्ट्रेस निम्मी का निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed