फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Gossip: निजी जिंदगी के चलते साथ काम करने से मना कर चुके हैं बॉलीवुड के ये सितारे, बड़ी फिल्मों का ऑफर भी ठुकराया

Mon, 27 Jun 2022 09:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
vicky kaushal deepika padukone to kareena kapoor amitabh bachchan ranveer katrina these stars refuse to work with each other
कटरीना कैफ, रणवीर सिंह, करीना कपूर - फोटो : social media

बॉलीवुड में जहां गहरा दोस्ताना देखने को मिलता है, वहीं कई बार इनके बीच नाराजगी की चर्चाएं भी सामने आती रहती हैं। सिनेमा की दुनिया में पर्दे के साथ ही रियल लाइफ में भी जोड़ियां बनती और बिगड़ती रहती हैं। वैसे तो स्टार्स अपनी निजी और पेशेवर  जिंदगी को अलग रखना बखूबी जानते हैं लेकिन न चाहते हुए भी कई बार इनकी निजी जिंदगी का असर प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ता है। इसी के चलते कई ऐसे सितारें हैं, जो ऑनस्क्रीन एक साथ काम करने से मना कर चुके हैं।

vicky kaushal deepika padukone to kareena kapoor amitabh bachchan ranveer katrina these stars refuse to work with each other
कटरीना कैफ, रणवीर सिंह - फोटो : social media

कटरीना कैफ-रणवीर सिंह
जानकारी के मुताबिक, साल 2016 में आई फिल्म 'बार बार देखो' के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साथ में अप्रोच किया गया था लेकिन रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। कहा जाता है कि उस समय कटरीना और दीपिका के बीच रिलेशन अच्छे नहीं थे और इसी को लेकर रणवीर ने एक्ट्रेस के साथ काम करने से मना कर दिया था।

vicky kaushal deepika padukone to kareena kapoor amitabh bachchan ranveer katrina these stars refuse to work with each other
करीना कपूर और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन-करीना कपूर
फिल्म ब्लैक में अभिनेत्री रानी मुखर्जी नजर आईं थीं लेकिन बताया जाता है कि उनसे पहले इसके लिए करीना को अप्रोच किया गया था लेकिन बिग-बी ने उनके साथ काम करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद रानी को इस फिल्म के लिए साइन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal deepika padukone to kareena kapoor amitabh bachchan ranveer katrina these stars refuse to work with each other
विक्की कौशल-दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

विक्की कौशल-दीपिका पादुकोण
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में दीपिका के अपोजिट महाराजा 'रतन सिंह' के किरदार में शाहिद कपूर नजर आए थे लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस रोल को पहले विक्की कौशल के लिए ऑफर किया गया था लेकिन विक्की कौशल ने एक्ट्रेस के साथ काम करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
vicky kaushal deepika padukone to kareena kapoor amitabh bachchan ranveer katrina these stars refuse to work with each other
सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram

सलमान खान-ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड के सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ देखा गया था और फैंस ने इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया था, लेकिन इसके बाद दोनों को आज तक एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नहीं देखा गया है। रिपोर्ट की माने तो संजय लीला भंसाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' सलमान और ऐश्वर्या को लेना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस ने सलमान के साथ काम करने से मना कर दिया और इसकी वजह सभी बखूबी जानते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed