{"_id":"588ee73b4f1c1b3c3de80af8","slug":"flashback-this-actress-raised-the-oomph-with-her-bikini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack : जब पहली बार परदे पर बिकनी वाली हीरोइन को देख चौंके दर्शक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack : जब पहली बार परदे पर बिकनी वाली हीरोइन को देख चौंके दर्शक
Mon, 30 Jan 2017 10:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
70 और 80 का दशक....ये वो दौर था जब हीरोइनें रोमांटिक और इमोशनल किरदार कर रही थीं और फिल्मों में खलनायिका का चलन था। और इसी दौर में एक हीरोइन रहीं जिन्होंने अपने बोल्ड अवतार से सभी को घायल कर दिया और खलनायिका की भूमिकाओं भी नया आयाम दिया।
FlashBack : 80 के दशक में बिकनी पहन सुर्खियों में आ गई थी ये हीरोइन, आज कहां है पता नहीं
2 of 5
ये हीरोइन थीं लीना दास, जो 80 के दशक की जानी-मानी खलनायिका और कैबरे डांसर रहीं। फिल्मों में उन्हें अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने का ज्यादा मौका तो नहीं मिला, लेकिन चंद मिनटों के रोल में वो गहरी छाप छोड़ जाती थीं। शुरुआत में कुछ फिल्मों के बाद उन्हें फिल्मों में डांसर के किरदार ही मिलने लगें और उन्होंने उन्हें भी बखूबी निभाया। उनके डांस के सभी लोग कायल थे।
अगर ये कहा जाए कि लीना दास एक बेहतरीन कैबरे डांसर ही नहीं बल्कि एक्टिंग और हाव-भाव का भी बेजोड़ मेल थीं तो गलत नहीं होगा।
FlashBack : 80 के दशक में बिकनी पहन सुर्खियों में आ गई थी ये हीरोइन, आज कहां है पता नहीं
3 of 5
लेकिन एक वक्त पर तब भूचाल आ गया जब लीना ने एक फिल्म में एक सीन के लिए बिकनी पहनी। हालांकि वो पहली हीरोइन नहीं थीं जिसने इस तरह का बोल्ड कदम उठाया हो।उनसे पहले शर्मिला टैगोर 60 के दशक में बिकनी पहन चुकी थीं। लेकिन वो दौर शायद बोल्ड सीन और बिकनी को लेकर ज्यादा खुले विचारों वाला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : 80 के दशक में बिकनी पहन सुर्खियों में आ गई थी ये हीरोइन, आज कहां है पता नहीं
4 of 5
लीना ने कुछ ही फिल्मों में काम किया और उसके बाद उन्होंने गायक मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद से शादी कर ली। और आज ये हीरोइन चकाचौंध की दुनिया से पूरी तरह दूर है। ना तो फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उनकी खोज खबर ली और ना ही उनके लिए फिर कोई रोल ही लिखा गया।
विज्ञापन
FlashBack : 80 के दशक में बिकनी पहन सुर्खियों में आ गई थी ये हीरोइन, आज कहां है पता नहीं
5 of 5
लीना ने डांस के अलावा फिल्मों में एक्टिंग भी की, लेकिन एक कैबरे डांसर के तौर पर वो ज्यादा जानी गईं।लीना ने ज्यादातर फिल्मों में खलनायिका का रोल अदा किया और उन्हें उसमें बेहद पसंद भी किया गया। 'नामोंनिशान', 'जख्मी शेर', 'मेरा नाम है शबनम' उनकी कुछ ऐसी फिल्में रहीं जिनमें उन्हें बेहद पसंद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।