{"_id":"58916eb94f1c1b7c3de829d0","slug":"flashback-this-actress-ruled-bollywood-but-suddenly-opted-for-supporting-roles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack : जूली की 'हॉट हीरोइन' क्यों बनी 'करीना की दादी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack : जूली की 'हॉट हीरोइन' क्यों बनी 'करीना की दादी'
Wed, 01 Feb 2017 10:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
क्या आपको 1975 में आई फिल्म 'जूली' याद है ? ये फिल्म लीड एक्टरों - लक्ष्मी और विक्रम के बीच हॉट सीन को लेकर खूब सुर्खियों में रही। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसने साउथ की हीरोइन रही लक्ष्मी को भी बॉलीवुड में खूब पॉपुलर बना दिया। इस फिल्म में श्रीदेवी बाल कलाकार के रूप में थीं और उन्हें भी उनके काम के लिए सराहा गया।
लक्षमी को पहली ही फिल्म के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब भी मिला। पर आज ये हीरोइन कहां है ? क्या कर रही हैं लक्ष्मी आजकल, क्या आप जानते हैं ?
FlashBack : इस हीरोइन ने बॉलीवुड में बिखेरे जलवे, पर अचानक ही मां और दादी के रोल करने लगी
2 of 5
बॉलीवुड में आने से पहले ही लक्ष्मी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की काफी लोकप्रिय हीरोइन बन चुकी थीं। 70 के दशक में ही उन्होंने कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम कर लिया था। मात्र 15 साल की उम्र में ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली लक्ष्मी सभी की पहली पसंद बन गईं थीं। उनकी लोक्रपियता का आलम ये था कि उनकी कई फिल्मों के लिए अवॉर्ड भी मिले और एक फिल्म को बाद में हिंदी में 'जूली' नाम से बनाया गया। इसी फिल्म में लक्ष्मी ने अहम भूमिका निभाई थी।
FlashBack : इस हीरोइन ने बॉलीवुड में बिखेरे जलवे, पर अचानक ही मां और दादी के रोल करने लगी
3 of 5
'जूली' की सफलता से लक्ष्मी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक नया बैंचमार्क स्थापित किया। तमाम तरह के अवॉर्ड और सम्मान उनकी झोली में आए, बावजूद इसके उन्हें ज्यादा हिंदी फिल्में नहीं मिली और उन्होंने साउथ फिल्मों की तरफ ही रुख कर लिया और वापस जाते ही उन्होंने वहां भी सफलता का परचम लहरा दिया और एक तमिल फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। उस श्रेणी में नेशनल अवॉर्ड पाने वाली लक्ष्मी साउथ की पहली हीरोइन थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : इस हीरोइन ने बॉलीवुड में बिखेरे जलवे, पर अचानक ही मां और दादी के रोल करने लगी
4 of 5
इस तरह लक्ष्मी 80 के दशक तक हीरोइन के तौर पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर राज करती रहीं और जब उनका ये दौर खत्म हुआ तो फिल्मों में उन्होंने सपोर्टिंग रोल करने शुरु कर दिए। किसी फिल्म में वो मां का किरदार निभाती नजर आईं तो किसी फिल्म में दादी तक का रोल निभाया। साल 1998 में आई फिल्म 'जींस' में वो ऐश्वर्या राय की दादी के किरदार में नजर आईं तो वहीं 2004 में आई फिल्म 'हलचल' में उन्होंने करीना कपूर की दादी का किरदार निभाया। ये किरदार इतना क्रूर था कि फिल्म में उनके परिवारवाले भी उनसे डरते थे।
विज्ञापन
FlashBack : इस हीरोइन ने बॉलीवुड में बिखेरे जलवे, पर अचानक ही मां और दादी के रोल करने लगी
5 of 5
हीरोइन वाला दौर खत्म होने के बाद भी लक्ष्मी हताश नहीं हुईं और मां, दादी के किरदार निभाने के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर टॉक शोज करने शुरु कर दिए। कुछ वक्त तक उनमें काम करने के बाद लक्ष्मी ने वापस फिल्मों में वापसी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।