{"_id":"5cbc419bbdec22146c225a7c","slug":"flashback-vimi-was-forced-into-prostitution-by-her-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति के चलते कंगाल हो गई थी ये स्टार हीरोइन, शवयात्रा के लिए भी बचे नहीं थे पैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति के चलते कंगाल हो गई थी ये स्टार हीरोइन, शवयात्रा के लिए भी बचे नहीं थे पैसे
60 और 70 के दशक में बॉलीवुड में एक ऐसी हीरोइन की एंट्री हुई जिसकी खूबसूरती और अदाओं का हर कोई दीवाना हो गया। ये हीरोइन थी विम्मी जो बीआर चोपड़ा की खोज थीं। विम्मी अप्सरा जैसी सुंदर थी और उनका जादू हर किसी पर हावी था, लेकिन उनकी जिंदगी काफी दर्द भरी रही।
2 of 6
विमी
- फोटो : file photo
फिल्मों में आने से पहले ही विम्मी शादीशुदा थीं और उनकी पहली फिल्म रही 1967 में आई 'हमराज'। इस फिल्म में उनके साथ सुनील दत्त थे। फिल्म तो हिट रही और उसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके बाद तो विम्मी उस दौर की बड़ी स्टार बन गईं और निर्देशकों, प्रोड्यूसर उनके घर के चक्कर काटने लगे। लेकिन उनका करियर उनके पति की वजह से चल नहीं पाया।
3 of 6
विमी
- फोटो : file photo
एक वेबसाइट के मुताबिक, विम्मी के पति उन्हें काफी प्रताड़ित करते थे। यहां तक कि विम्मी को कौन सी फिल्म करनी चाहिए या नहीं, ये सब विमी के पति तय करते। पति की वजह से उनका स्टाडम कम होने लगा। इससे तंग आकर विमी अपने पति से अलग हो गईं लेकिन पति की वजह से उनकी जो छवि धूमिल हुई उससे उनके करियर पर काफी असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bollywood flashback vimi
फिल्ममेकर उनसे कतराने लगे और विम्मी को फिल्में मिलना बंद हो गईं, जिससे विम्मी के पास ना तो कोई इमोशनल सपोर्ट बचा और ना ही प्रोफेशनल। काम ना मिलने की वजह से विम्मी के पास आर्थिक तंगी हो गई। लेकिन इससे भी बुरा तो तब हुआ जब विम्मी ने कई प्रोड्यूसरों से आर्थिक मदद मांगी और सभी ने इंकार कर दिया। इसके बाद तो विम्मी की माली हालत और बुरी हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
विमी
- फोटो : file photo
एक वक्त पर जिस हीरोइन के फिल्म में होने से ही फिल्म हिट हो जाती थी, बाद में उस हीरोइन को ही फिल्मों के लाले पड़ गए और जो बची-खुची फिल्में रिलीज हुईं वो भी फ्लॉप हो गईं। विम्मी की निजी जिंदगी भी काफी बुरे दौर से गुजर रही थी। आर्थिक तंगी के कारण विम्मी को अपना वो बंगला भी छोड़ना पड़ा जिसमें वो रह रहीं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।