{"_id":"58a7f2e94f1c1bac12d8424b","slug":"flashback-vivek-mushran-then-and-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack : पहली फिल्म से चमका था इस हीरो का स्टारडम, अब साइड रोल भी पाने को करते हैं मशक्कत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack : पहली फिल्म से चमका था इस हीरो का स्टारडम, अब साइड रोल भी पाने को करते हैं मशक्कत
Sat, 18 Feb 2017 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Feb 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार रहे हैं जो पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बन गए लेकिन बाद या गुमनाम हो गए या फिर मुफलिसी में दिन गुजारने लगे। विवेक मुश्रान ऐसे ही एक एक्टर हैं जो अपने मासूम चेहरे और बेहतरीन एक्टिंग के बूते पहली ही फिल्म 'सौदागर' से रातोंरात रात स्टार बन गए थे, लेकिन बाद में फिल्में चलना दूभर हो गया। उनकी पहली ही फिल्म ना सिर्फ हिट रही बल्कि इस फिल्म में विवेक का 'ईलू ईलू' गाना भी खूब हिट हो गया था।
FlashBack : पहली फिल्म से चमक गया था इस हीरो का स्टारडम, बाद में हो गई ऐसी हालत
2 of 6
- फोटो : self
लेकिन बाद में किस्मत ने ऐसा पल्टा खाया कि विवेक मुश्रान को लीड रोल तो दूर फिल्मों में काम मिलना भी मुश्किल हो गया। पहली ही फिल्म में विवेक मुश्रान को दिलीप कुमार और राज कुमार जैसे एक्टरों का साथ मिला तो वो स्टारडम भी मिला जिसे किसी भी एक्टर को हासिल करने में सालों लग जाते हैं।
FlashBack : पहली फिल्म से चमक गया था इस हीरो का स्टारडम, बाद में हो गई ऐसी हालत
3 of 6
इस फिल्म के बाद तो जैसे विवेक मुश्रान के पास फिल्मों की झड़ी ही लग गई। एक साल में ही वो दो-दो, तीन-तीन फिल्में करने लगे। लेकिन उन्हें पहली फिल्म जैसी सफलता नहीं मिली। लेकिन धीरे-धीरे विवेक मुश्रान के स्टारडम में कमी आने लगी और ये हीरो फिर फिल्मों से गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : पहली फिल्म से चमक गया था इस हीरो का स्टारडम, बाद में हो गई ऐसी हालत
4 of 6
इस दौरान उनके बाल भी झड़ने शुरु हो गए और वो पहले से थोड़े मोटे भी हो गए। जब विवेक मुश्रान को फिल्में मिलनी बंद हो गईं तो उन्होंने टीवी का रूख कर लिया और 'सोनपरी', 'परवरिश' और 'निशा और उसके कजिन्स' जैसे टीवी शो किए।
विज्ञापन
FlashBack : पहली फिल्म से चमक गया था इस हीरो का स्टारडम, बाद में हो गई ऐसी हालत
5 of 6
लेकिन एक बार फिर विवेक मुश्रान के दिल में फिल्मों में काम करने की इच्छा जागी और साल 2000 में आई फिल्म 'अंजाने' से उन्होंने कमबैक किया। लेकिन विवेक वो चार्म और जादू नहीं बिखेर पाए जो उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'सौदागर' से बिखेरा था। नौबत ये आ गई कि फिल्मों में अब उन्हें छोटे रोल मिलने लगे। हाल ही में वो 'तमाशा' और 'पिंक' जैसी फिल्मों में नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।