{"_id":"62bc479f7457f2542863062a","slug":"flashback-when-actor-pankaj-tripathi-stole-manoj-bajpayee-slippers-from-a-hotel-and-later-he-confess-during-a-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flashback: जब मनोज बाजपेयी की चप्पल चुरा ले गए पंकज त्रिपाठी, फिर खुद ही शूटिंग के दौरान बता दी पूरी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Flashback: जब मनोज बाजपेयी की चप्पल चुरा ले गए पंकज त्रिपाठी, फिर खुद ही शूटिंग के दौरान बता दी पूरी कहानी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 29 Jun 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पंकज त्रिपाठी-मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
ओटीटी के आने के बाद हिंदी सिनेमा में हाशिये पर रहे तमाम कलाकार फिर से सितारे बन गए हैं। ये सब इन दिनों एक दूसरे पर अपना रुआब गांठने के लिए किस्से भी खूब सुनाते हैं। इन दिनों मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक किस्सा खूब सुनाया जा रहा है जिसके मुताबिक पटना के एक होटल में नौकरी कर रहे पंकज त्रिपाठी तब वहा रुके मनोज बाजपेयी की चप्पल चुरा ले गए थे। उधर, मनोज बाजपेयी से जुड़ा एक किस्सा रघुबीर यादव का भी है और रघुबीर यादव के किस्से कभी सुनने हों तो अभिनेता संजय मिश्रा उसके लिए बिल्कुल सही ‘ऑल इंडिया रेडियो’ हैं। शुरुआत करते हैं उस किस्से से जो मनोज बाजपेयी ने एक कॉमेडी शो में सुनाया था, और इन दिनों पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेरदिल’ के सिनेमाघरों में रिलीज के दूसरे दिन से ही उतरना शुरू हो जाने के चलते खूब सुनाया जा रहा है।
Trending Videos
2 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज त्रिपाठी को ओटीटी पर जबसे कामयाबी मिली है, न सिर्फ उनके दाम बल्कि उनका काम भी काफी बढ़ गया है। वह ना, ना करते रहते हैं, उनके मैनेजर उनके पास हां, हां करके काम लाते रहते हैं। वह अपना रेट बढ़ाते हैं, उनके मैनेजर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर का कद बढ़ा देते हैं। दर्जनों के हिसाब से पुरस्कार बंटोरने वाले और हिंदी को गलती से भी राष्ट्रभाषा कह देने पर बिदक जाने वाले बांग्ला फिल्म निर्देशक श्रीजित मुखर्जी की फिल्म ‘शेरदिल’ ने पंकज त्रिपाठी की ब्रांडिंग की जो धुलाई की है, उसे लेकर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में खूब चुटकुले बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी पर बन रहे चुटकुलों में एक किस्सा वह भी खूब सुनाया जा रहा है जो मनोज बाजपेयी ने एक कॉमेडी शो में बाकायदा करके सुनाया। मनोज बाजपेयी के मुताबिक, ‘फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की शूटिंग के दौरान एक बार पंकज त्रिपाठी उनकी बगल में उकड़ू आकर बैठ गए। सुरती मलते हुए बोले कि आप पटना के मौर्या होटल में ही रुकते रहे हैं ना। एक बार आपका वहां से एक चप्पल चोरी हो गया था, याद है। वह चप्पल हम ही ले गए थे। आपको गुरु मानते थे तो सोचा कि गुरु की कोई निशानी तो होनी ही चाहिए।’
4 of 5
मनोज बाजपेयी-पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर, मनोज बाजपेयी के सुनाए इस किस्से का वीडियो भी इन दिनों मुंबई में खूब वायरल हो रहा है। उधर, रघुबीर यादव भी बता रहे हैं कि मनोज बाजपेयी को अदाकारी की असली पटरी पर वह कैसे लेकर आए। दरअसल मनोज बाजपेयी अपने तमाम इंटरव्यू में रघुबीर यादव को अपना गुरु बताते रहे हैं, इस बार रघुबीर यादव मिले तो उनसे इसकी वजह भी पूछ ली गई।
विज्ञापन
5 of 5
वेब सीरीज पंचायत 2 में रघुबीर यादव
- फोटो : Social media
रघुबीर कहते हैं, ‘मेरी क्या मजाल कि मैं किसी को कुछ सिखा सकूं। बस थोड़ा सा रास्ता दिखा देता हूं। मनोज का तीन साल से एनएसडी में एडमिशन नहीं हो रहा था। मैं उन दिनों बैरी जॉन के साथ एक नाटक कर रहा था तो मनोज को भी साथ लेकर गया और मिला दिया बस मैंने तो यही किया। ये है कि अगर बच्चों को सही रास्ता मिल जाए तो वो आगे निकल जाते हैं। मनोज शुरू से ही बहुत जुनूनी था और अब भी बहुत मेहनत करता है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।